GST Collection: आर्थिक मोर्चे पर खुशखबरी, मार्च में 1.78 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन

GST Collection:सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत बढ़ा आंकड़ा, वित्त मंत्रालय के अनुसार यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी कलेक्शन है।

Update: 2024-04-01 11:30 GMT

GST collection (Pic:Social Media)

GST Collection: मार्च के GSTCollection का आंकड़ा आ गया है। इस बार मार्च में GST Collection में 11 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि वस्तु व सेवा कर (GST) संग्रह मार्च में सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा GST Collection है।

वित्तीय वर्ष अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के लिए सकल GST Collection 20.14 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 11.7 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए औसत मासिक सकल संग्रह 1.68 लाख करोड़ रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 1.5 लाख करोड़ से अधिक है।

पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 11.7 प्रतिशत अधिक है

फाइनेंशियल ईयर अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के लिए सकल जीएसटी संग्रह 20.14 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 11.7 प्रतिशत अधिक है। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए औसत मासिक सकल संग्रह 1.68 लाख करोड़ रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 1.5 लाख करोड़ से अधिक है।

मार्च 2024 के लिए सकल वस्तु और सेवा कर जीएसटी राजस्व सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.78 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह जीएसटी संग्रह का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। वित्त मंत्रालय के अनुसार कुल जीएसटी संग्रह में यह इजाफा घरेलू लेनदेन से जीएसटी संग्रह में 17.6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि के कारण हुआ है।

अप्रैल 2023 में अब तक का सबसे अधिक 1.87 लाख करोड़ था

अप्रैल 2023 में अब तक का सबसे अधिक GST Collection 1.87 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। मार्च 2024 के लिए रिफंड का जीएसटी राजस्व शुद्ध 1.65 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 18.4 प्रतिशत अधिक है।

Tags:    

Similar News