Rattan Lal Kataria: भाजपा में शोक की लहर, नहीं रहे ये दिग्गज नेता

Rattan Lal Kataria: भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता और अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया का आज गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। कटारिया पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती थे।

Update: 2023-05-18 08:19 GMT
बीजेपी सांसद रतनलाल कटारिया (सोशल मीडिया)

Rattan Lal Kataria: भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता और अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया का आज गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। कटारिया पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती थे। कटारिया के निधन की सूचना मिलने के बाद हरियाणा सहित पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के मुताबिक उनकी अंतिम यात्रा सेक्टर- 4, एमडीसी से सुबह साढ़े ग्यारह बजे निकलेगी। दोपहर बारह बजे श्मशान घाट मनीमाजरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

CM ने जताया दुख

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद श्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज़ उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति !

बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया की मौत पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने है। गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अंबाला लोकसभा से सांसद श्री रतन लाल कटारिया जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। आदरणीय कटारिया जी का निधन हम सभी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को विषम परिस्थिति में संबल प्रदान करें। ॐ शांति

अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया को पीएम मोदी का भी बेहद करीबी माना जाता था। कटारिया का जन्म 19 दिसंबर 1951 को यमुनानगर जिले के संधाली गांव में हुआ था। कटारिया ने एमए और एलएलबी की पढ़ाई की थी। उनकी पत्नी का नाम बंतो कटॉरिया है। उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। कटारिया लगातार तीन बार से अंबाला से सांसद चुने गए थे। रतन लाल कटारिया इस सीट से कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद शैलजा कुमार को दो बार हरा चुके हैं।

Tags:    

Similar News