Haryana Election 2024 : कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, भूपिंदर सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई से लड़ेंगे चुनाव

Haryana Election 2024 : कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, भूपिंदर सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई से लड़ेंगे चुनाव

Report :  Rajnish Verma
Update: 2024-09-06 16:52 GMT

Haryana Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव - 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस में शामिल हुई महिला पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई से चुनाव मैदान में उतारा है। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार देररात बैठक हुई। बैठक के बाद हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 31 उम्मीवारों के नामों की पहली सूची जारी की गई है। 

जानिए किसे कहां से मिला टिकट

1. कालका - प्रदीप चौधरी 

2. नरायनगढ़ - शैली चौधरी

3. सधौरा (एससी) - रेनू बाला

4. राडौर - बिशन लाल सैनी

5. लाडवा - मेवा सिंह

6. शाहबाद (एससी) - राम करन

7. निलोखेड़ी (एससी) - धर्मपाल गोंदर

8. असांध - शमशेर सिंह गोगी

9. समालखा - धर्मसिंह छौक्कर

10. खरखौंदा (एससी) - जयवीर सिंह

11. सोनीपत - सुरेन्द्र पवार

12. गोहाना - जगबीर सिंह मलिक

13. बरोदा - इंदुराज सिंह नरवाल

14. झुलाना - विनेश फोगाट

15. सफीदों - सुभाष गंगोली

16. कालांवाली (एससी) - शिशुपाल सिंह

17. डबवाली - अमित सिहाग

18. गढ़ी सांपला-किलोई - भूपिंदर सिंह हुड्डा

19. रोहतक - भरत भूषण बत्रा

20. कलानौर (एससी) - शकुंतला खटक

21. बहादुरगढ़ - राजिन्दर सिंह जून

22. बादली - कुलदीप वत्स

23. झज्जर (एससी) - गीता बुक्कल

24. बेरी - डॉ. रघुवीर सिंह कादियान

25. महेन्द्रगढ़ - राव दीन सिंह

26. रेवाड़ी - चिरंजीव राव

27. नूह - आफताब अहमद

28. फिरोजपुर झीरका - मम्मन खान

29. पुन्हाना - मोहम्मद इलियास

30. होडल (एससी) - उदय भान

31. फरीदाबाद एनआईटी - नीरज शर्मा

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव आयोग ने एक चरण में मतदान कराने का फैसला लिया है, यहां पांच अक्टूबर को मतदान होगा।

https://newstrack.com/india/haryana-election-2024-after-the-release-of-the-first-list-of-bjp-internal-strife-increased-many-leaders-left-the-party-465485

Tags:    

Similar News