दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, धूप से तड़प रहे लोग

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Update: 2019-03-29 06:20 GMT

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह गर्मी महसूस की गई और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

ये भी देखें:29 मार्च: मंगल पांडे ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की आग सुलगाई

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।’’

ये भी देखें:काशी में हो सकता है सबसे बड़ा चुनावी दंगल, प्रियंका का मोदी के खिलाफ चुनाव लडऩे का संकेत

अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(भाषा)

Tags:    

Similar News