आज भयानक बारिश का अलर्ट: यहां मचेगी तबाही, आसमान से आएगा जलजला

मौसम विभाग में मुंबई में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। आज भी मुम्बई में काफी पानी गिरने के आसार है। इसपर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया।

Update: 2020-10-15 04:03 GMT
दक्षिण पश्चिम मॉनसून के कारण बारिश का मौसम और आगे बढ़ गया है। जिसके कारण बीते कुछ दिनों से देश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है।

मुंबई: मानसून जाते जाते अपने पूरे तेवर में है। बुधवार को जहां हैदराबाद की सड़कों पर नाव चलती दिखीं और कई इमारते तेज बारिश के कारण धराशायी हो गयीं तो वहीं अब मुम्बई में भी बारिश का कहर देखने को मिला। मुंबई और पुणे में रातभर जमकर पानी गिरा, जिसकी वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया।

मुम्बई और पुणे में रातभर हुई बारिश से जलभराव

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुम्बई और पुणे में बुधवार को तेज बारिश ने आसमान से कहर बरसाया। रातभर मूसलाधार बारिश हुई, जिसके कारण मुंबई में सियोन पुलिस स्टेशन के पास कई फीट पानी भर गया। पुणे का भी यही हाल है, वहां सड़कें दरिया में तब्दील हो गयीं। पुणे के दगडू सेठ गणेश मंडल के बाहर कई फीट पानी जमा हो गया।

मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट

वहीं मौसम विभाग में मुंबई में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। आज भी मुम्बई में काफी पानी गिरने के आसार है। इसपर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। पूर्वानुमान के आधार पर बारिश की शुरुआत रात से ही हो गयी।

ये भी पढ़ेंः रेल यात्री सावधान! अब ट्रेन में इन नियमों को तोड़ने पर होगी जेल, जान लें सभी शर्तें

बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव मुंबई के बायकुला, हिंदमाता, कुर्ला, किंग सर्किल समेत कई इलाकों में देखने को मिला, जहां जलजमाव की समस्या खड़ी हो गयी। पुणे में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए। छोटे-छोटे नाले उफान पर आ गए। आलम ये रहा कि लहरों की चपेट में एक बाइक सवार युवक का आ गया और बहने लगा, बाद में उसे जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्क्त के बाद बचाया गया।

आंध्र-तेलंगाना में बारिश की तबाही,

बता दें कि इसके पहले तेलंगाना के हैदराबाद में और आंध्र में बहुत ज्यादा बारिश हुई थी, जिसमें करीब 30 लोगों की मौत हो गयी। बारिश और बाढ़ से तेलंगाना में 20 और आंध्र प्रदेश में 10 लोगों की मौत हुई है। दोनों राज्यों में बंगला की खाड़ी में बने दबाव के कारण मूसलाधार बारिश हुई। भारी बारिश के कारण हालत इतने खराब हो गए कि पानी में फंसे लोंगों को बाहरे निकालने के लिए सड़कों पर नाव बुलानी पड़ी। पानी में फंसे लोगों को राज्‍य आपदा प्रबंधन (SDRF) की टीम ने रेस्क्यू किया।

ये भी पढ़ें-सिंधिया को भूली भाजपा: होने लगी अनदेखी, कांग्रेस ने उठाया मुद्दा, गरमाई सियासत

दोनों राज्यों में बारिश के बने हालात का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी से बात की है। इसके साथ पीएम मोदी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News