अमित शाह की तबियत: 12 दिन बाद ऐसी हालत, AIIMS ने दी जानकारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली के एम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं। दिल्ली एम्स की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि अमित शाह अब स्वस्थ हैं।

Update: 2020-08-31 04:31 GMT
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली के एम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं। दिल्ली एम्स की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि अमित शाह अब स्वस्थ हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली के एम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं। दिल्ली एम्स की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि अमित शाह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। ऐसे में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। बता दें कि पहले कोरोना से ठीक होकर घर आने के बाद दोबारा हल्का बुखार होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

12 दिन बार अमित शाह एम्स से डिस्चार्ज

देशभर में कई राजनेताओं, मंत्री, सांसद, विधायक और मुख्यमंत्री तक कोरोना संक्रमण से ग्रसित हो चुके हैं। इन्ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी शामिल है। हालाँकि शाह स्वस्थ होकर मेदांता अस्पताल से घर भी लौट आये थे लेकिन 12 दिन पहले ही नई दिल्ली स्थित एम्स में उन्हें दोबारा भर्ती कराया गया था। बताया गया कि उन्हें हल्का बुखार था।

ये भी पढ़ेंः चीनी सैनिकों की कब्र: मिला सबूत, भारतीय सैनिकों से गलवान झड़प में हुई थी मौत

बुखार होने पर हुए थे अस्पताल में एडमिट

एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही थी। हालाँकि आज जारी एम्स के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अमित शाह स्वस्थ हो चुके हैं और जल्द अस्पताल से छुट्टी लेकर घर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः भाजपा की रामलीला: मनोज तिवारी बनेंगे अंगद, भरत होंगे रवि किशन

कोरोना पॉजिटिव होने पर मेदांता में चला था इलाज

बता दें कि अमित शाह की 2 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज हुआ और 12 दिन बाद यानी 14 अगस्त को अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद उन्हें मेदांता अस्पता से छुट्टी मिल गयी।

शाह ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने और इलाज के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी दी थी। मेदांता से लौटने पर उन्हें होम आइसोलेशन की सलाह दी गयी थी। बाद में वे दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News