गृह मंत्री राजनाथ सिंह नहीं मनाएंगे होली, कहा- अनमोल है सुकमा के शहीदों की शहादत

Update: 2017-03-12 04:51 GMT

सुकमा: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुकमा हमले में शहीद जवानों के शोक में इस बार होली न मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने शनिवार को रायपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी। साथ ही राजनाथ ने कहा कि नक्सलियों का जवानों पर यह हमला कायराना है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजनाथ सिंह ने रायपुर स्थित अस्पताल जाकर घायल जवानों से मुलाकात की।

अनमोल है जवानों की शहादत

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के सुकमा में दी गई जवानों की शहादत अनमोल है। जवानों के परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। रायपुर में राजनाथ सिंह ने CRPF के शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सारे सदस्य मौजूद थे।

कैसे हुआ हमला ?

शनिवार को करीब चार बजे CRPF की 219वीं बटालियन के 20 जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। जवान बेस कैंप से तीन किमी. दूर पहुंचे ही थे कि नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने जवानों को गोलियों की बौछार करना शुरू कर दिया। इस हमले में 11 जवान शहीद हो गए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और नक्सलियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा।



Tags:    

Similar News