बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
Hubballi Girl Death: कर्नाटक के विजयनगर इलाके में एक बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। आरोपी कथित तौर पर पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश कर रहा था।;
Hubballi Girl Death (Image Credit-Social Media)
Hubballi Girl Death: कर्नाटक के विजयनगर इलाके में एक बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की घटना सामने आई है। कहा जा रहा है कि आरोपी कथित तौर पर पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश कर रहा था। आपको बता दें कि बच्ची के अपहरण और हत्या के कुछ घंटों बाद ही आरोपी के इस मुठभेड़ में मरने का दावा किया जा रहा है। कर्नाटक सरकार के मुख्य सचेतक सलीम अहमद ने इसको लेकर कहा है कि ये सरकार की विफलता नहीं है।
कर्नाटक में एक बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया
इस पूरी घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि," 5 साल बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोपी 35 वर्षीय नितेश कुमार ने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की थी जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन जब हालात बेकाबू होने पर पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं। आपको बता दें कि कर्नाटक के हुबली में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मारा गया है। हमले के बाद उसे केएमसी-आईआर अस्पताल ले जाया गया लेकिन जाँच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीँ इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
कर्नाटक सरकार के मुख्य सचेतक सलीम अहमद ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि, 'कमिश्नर ने मुझे जानकारी दी है कि आरोपी ने एक महिला इंस्पेक्टर को मारने का प्रयास किया और पुलिस को अपनी आत्मरक्षा में उस पर गोली चलानी पड़ी... यह कानून और व्यवस्था की विफलता नहीं है। हमारी पुलिस कार्रवाई करने में सक्षम है, इसलिए उन्होंने ऐसा किया है।'
पॉक्सो कानून के तहत मामला हुआ दर्ज
हुबली पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने जानकारी दी कि, नितेश कुमार ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की थी और पुलिस हिरासत से फरार हो गया। इसके बाद उसने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त किया और पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। उसको ऐसा करता देख एक पीएसआई ने आरोपी को भागने से मना किया और हवाई फायरिंग भी की। लेकिन इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका जिसके बाद पीएसआई ने आरोपी पर दो राउंड फायरिंग की। जिसमे उसके पैर और सीने में गोली लगी। इसके बाद उसे कर्नाटक मेडिकल कॉलेज-अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ हत्या और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उसपर पुलिस ड्यूटी में बाधा डालने और हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
दरअसल, बीते रविवार सुबह हुबली-धारवाड़ के अशोकनगर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत विजयनगर इलाके में 4-5 साल की बच्ची का शव एक शेड के नीचे बरामद हुआ। पुलिस ने इसकी जांच की तो बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात का पता चला। जिसके बाद आरोपी की तलाश में जुट गयी बाद पता चला कि नितेश कुमार (35) इसमें आरोपी है। उसे गिरफ्तार किया गया और उसने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया। मृतक बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर हत्या और POCSO का मामला दर्ज हुआ। पुलिस शुरूआती जाँच में पता चला है कि आरोपी बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला है।