राहुल की चेतावनी: जल उठेगा देश, अगर कृषि कानूनों को जान गए सभी किसान

कलपेट्टा में पहुंचे राहुल गांधी ने एक बार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "आप आज देश की स्थिति जानते हैं, हर किसी के लिए यह स्पष्ट है कि क्या चल रहा है। भारत 2-3 बड़े व्यापारियों के हित में पीएम द्वारा चलाया जा रहा है।"

Update: 2021-01-28 07:36 GMT
राहुल की चेतावनी: जल उठेगा देश, अगर कृषि कानूनों को जान गए सभी किसान

केरल: लंबे अरसे के बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कृषि कानून का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं राहुल गांधी पीएम मोदी पर हमला करते हुए ये भी कहा, "श्री मोदी का शासन दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को बर्बाद करने का एक सबक है।"

राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना

केरल में वायनाड के कलपेट्टा क्षेत्र में पहुंचे राहुल गांधी ने एक बार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "आप आज देश की स्थिति जानते हैं, हर किसी के लिए यह स्पष्ट है कि क्या चल रहा है। भारत 2-3 बड़े व्यापारियों के हित में पीएम द्वारा चलाया जा रहा है। आज हर एक उद्योग पर 3-4 लोगों का एकाधिकार है।"



कृषि कानून पर बोले राहुल

वहीं, राहुल गांधी ने कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा, "कुछ साल पहले मैंने देखा कि भारत के किसानों पर हमला करने का प्रयास किया गया था। इसकी शुरुआत भट्टा पारसौल में हुई थी, जब उनकी जमीन को छीना जा रहा था। मुझे एहसास हुआ कि यह एक समस्या थी और मैंने कांग्रेस पार्टी के अंदर एक बातचीत शुरू की। इसका परिणाम एक नया भूमि अधिग्रहण विधेयक था।" उन्होंने आगे कहा, "हमने पुराने ब्रिटिश बिल को फेंक दिया और एक नया बिल निकाला, जिसने हमारे किसानों को मुआवजे और सुरक्षा की गारंटी दी। पहली बात नरेंद्र मोदी जी ने जब पीएम बने तो इस बिल को मारने की कोशिश कर रहे थे। हमने उसे संसद में लड़ाया और उसे मारने से रोका।"

ये भी पढ़ेंः धरना वापस: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, यहां जानें आगे क्या करेंगे किसान

'अधिकांश किसान विधेयक को नहीं समझते'

वायनाड में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "उन्होंने अपने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वह संसद में विधेयक को नहीं हरा सकते, उन्हें राज्यों में इसे मार देना चाहिए। सच्चाई यह है कि अधिकांश किसान विधेयक (तीन कृषि कानून) के विवरण को नहीं समझते हैं, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो पूरे देश में आंदोलन होगा। देश में आग लग जाएगी।"

'विनम्र तरीक़े से आप दुनिया हिला सकते हैं।'

वहीं बीते बुधवार को राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर महात्मा गांधी की कही हुए एक बात को ट्वीट किया। इस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, " महात्मा गांधी कहते है, 'विनम्र तरीक़े से आप दुनिया हिला सकते हैं।' एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी क़ानून वापस लिए जाएँ।"



ये भी पढ़ेँ- दीप सिद्धू आया सामनेः BJP का एजेंट बताए जाने पर बड़ा बयान, वीडियो किया शेयर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News