भारत-चीन सैनिकों में फिर झड़प: आर्मी ने PLA की घुसपैठ से रोका, LAC पर तनाव

भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प हो गई। लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के पास 29-30 अगस्त की रात भारतीय सैनिकों और चीनी जवानों के बीच झड़प हुई।

Update: 2020-08-31 06:05 GMT
भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प हो गई। लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के पास 29-30 अगस्त की रात भारतीय सैनिकों और चीनी जवानों के बीच झड़प हुई।

लखनऊ: भारत और चीन के बीच लद्दाख में गलवान घाटी में इसी साल जून में हुई हिंसक झड़प के बाद से तनाव जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के पास 29-30 अगस्त की रात भारतीय सैनिकों और चीनी जवानों के बीच मारपीट हो गयी। कहा जा रहा है कि चीनी सैनिकों ने एलएसी पर भारतीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे देश के जाबांज जवानों ने नाकाम कर दिया।

भारत और चीन के सैनिकों के बीच फिर हुई हिंसक झड़प

दरअसल, लद्दाख में चीनी सेना लगातार भारतीय क्षेत्रों में घुसपैठ करने में लगी हुई है। गलवान में कई दिनों तक चीनी सैनिकों की विवादित पोस्ट पर तैनाती को लेकर दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के बाद भले ही चीनी सेना पीछे हट गयी थी लेकिन उन्होंने पैंगोंग त्सो झील के बाद डेरा जमा लिया था। उनसे पीछे हटने को भी कहा गया लेकिन चीनी सैनिक टस से मस नहीं हुए।

पैंगोंग त्सो झील के पास चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश

वहीं अब जानकारी मिल रही है कि चीन ने फिर चालाकी करते हुए पैंगोंग त्सो झील के पास भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। मामला 29 और 30 अगस्त की रात का बताया जा रहा है। भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीएलए के सैनिकों ने पहली बनी सहमति का उल्लंघन करते हुए पूर्वी लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की और पैंगोंग त्सो झील के पास के क्षेत्र में घुसने की कोशिश की।

ये भी पढ़ेंः चीनी सैनिकों की कब्र: मिला सबूत, भारतीय सैनिकों से गलवान झड़प में हुई थी मौत

आर्मी ने किया नाकाम

इस दौरान वहां तैनात भारतीय सैनिकों ने जाबांजी से पीएलए सैनिकों को जवाब देते हुए घुसपैठ को नाकाम कर दिया। दोनों देशों के सैनिकों के बीच एक बार फिर हिंसक झड़प हो गयी।

पंद्रह जून को हुईं थी हिंसक झड़प:

बता दें कि पंद्रह जून 2020 की रात को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था। हालंकि उनका ये हमला चीन को ही भारी पड़ गया। भारतीय सैनिकों ने मुँह तोड़ जवाब देते हुए चीनी सैनिकों को सबक सिखाया। इस खूनी संघर्ष में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे तो वहीं दावा किया गया कि 35 से ज्यादा चीनी सैनिकों की मौत हो गयी थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News