भारत-पाकिस्तान परमाणु हमला: होगा हिरोशिमा और नागासाकी से बुरा हाल

यह समझा गलत होगा कि परमाणु हथियारों के मामले में दोनों देशों में से कोई किसी से कम है। भारत और पाकिस्तान ऐसे देश हैं, जिनके पास आज की डेट में गुना ज्यादा क्षमता वाले परमाणु बम हैं।

Update: 2019-08-29 08:07 GMT
भारत-पाकिस्तान परमाणु हमला: होगा हिरोशिमा और नागासाकी से बुरा हाल

नई दिल्ली: पाकिस्तान भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 कमजोर किए जाने को लेकर काफी बौखलाया हुआ है। ऐसे में वह तमाम तरह की कोशिश कर रहा है कि भारत को कैसे परेशान किया जाए। यही नहीं, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से खुद परमाणु युद्ध की धमकी दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर बोले PM- न्यू इंडिया के लिए सबको बनना है फिट

पीएम इमरान खान के अलावा उनके मंत्री भी परमाणु युद्ध की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में भारत ने भी साफ कह दिया है कि वह किसी तरह की धमकियों से डरता नहीं है और अगर परमाणु युद्ध हुआ तो वह भी पीछे नहीं हटेगा। ऐसे में आइए हम जानते हैं कि अगर परमाणु युद्ध हुआ तो इससे भारत और पाकिस्तान पर क्या असर पड़ेगा? परमाणु युद्ध पर सवाल उठता है कि क्या भारत-पाकिस्तान युद्ध झेल पाएंगे? इस रिपोर्ट के जरिये जानते हैं कि किसको कितना नुकसान होगा?

एयर ब्लास्ट की वजह से मचेगी तबाही

अगर भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के ऊपर परमाणु हमला करते हैं तो इससे बड़ी तभी होने वाली है। परमाणु युद्ध की वजह से आग लगेगी। इस आग की वजह से 0.79 किलोमीटर तक सबकुछ जलाकर खाक हो जाएगा। वहीं, एयर ब्लास्ट की वजह से तकरीबन 3.21 किलोमीटर तक झटके भी महसूस होंगे।

यह भी पढ़ें: PAK कमांडो की घुसपैठ! तुरंत अलर्ट किया गया बंदरगाहों को , बड़े हमले की आशंका

यही नहीं, परमाणु युद्ध की वजह से रेडिएशन भी होगा, जोकि 10.5 किलोमीटर तक फैलेगा। रेडिएशन के फैलने की वजह से 50-90% लोग प्रभावित होंगे। जब दूसरी तरफ से जवाबी कार्रवाई में एयर ब्लास्ट होगा तो उसकी वजह से 14.2 किलोमीटर तक इमारतें ध्वस्त हो जाएंगी। यही नहीं, इससे होने वाला रेडिएशन और ज्यादा होगा। इसकी वजह से 47.9 किलोमीटर तक थर्मल रेडिएशन होगा।

यह भी पढ़ें: मदरसे में छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो, ऐसे देख रहे थे मास्टर साब

परमाणु युद्ध न तो पाकिस्तान के हित में है और न ही भारत के पक्ष में है। इस परमाणु युद्ध से होने वाला नुकसान हिरोशिमा और नागासाकी से ज्यादा होगा। ऐसा तब होगा जब दोनों देश एक दूसरे के ऊपर 100 किलोटन के परमाणु बम गिराएंगे तो। इसकी वजह से 00 किलोमीटर दूर तक खिड़कियों के शीशे चटक जाएंगे।

होगा हिरोशिमा और नागासाकी से बुरा हाल

ये तो सबको मालूम है कि हिरोशिमा और नागासाकी जैसे खतरनाक हादसों से दुनिया अभी तक उभर नहीं पायी है। ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होता है तो ये और भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है। हिरोशिमा और नागासाकी के दौरान जिन परमाणु बम का इस्तेमाल किया गया था, वे कम क्षमता वाले थे लेकिन आज की तारीख में परमाणु बम की क्षमता काफी बढ़ गयी है।

दोनों देशों के पास हैं परमाणु बम

यह समझा गलत होगा कि परमाणु हथियारों के मामले में दोनों देशों में से कोई किसी से कम है। भारत और पाकिस्तान ऐसे देश हैं, जिनके पास आज की डेट में गुना ज्यादा क्षमता वाले परमाणु बम हैं। भारत के पास जहां 5000 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइल है तो पाकिस्तान भी कम नहीं है। उसके पास भी 2,750 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइल है।

Tags:    

Similar News