अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण, 2,000 Km. तक मार करने में सक्षम

Update: 2018-02-20 08:39 GMT
भारत ने अग्नि-2 मिसाइल का किया परीक्षण, 2,000 Km. तक मार करने में सक्षम

बालेश्वर: भारत ने मंगलवार (20 फरवरी) को ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता से युक्त मध्यम दूरी तक मार करने वाली अग्नि- 2 मिसाइल का परीक्षण किया। यह मिसाइल 2,000 किमी तक मार करने में सक्षम है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, एकीकृत परीक्षण रेंज यानि आईटीआर से सचल प्रक्षेपक से सुबह करीब 8:38 बजे प्रक्षेपित किया। लॉन्च कांप्लेक्स-4 से यह प्रक्षेपण किया गया।

रक्षा सूत्रों ने कहा, कि इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल को पहले ही सेना में शामिल की जा चुकी है। यह परीक्षण सेना की स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड (एसएफसी) ने किया है। इसके लिए डीआरडीओ ने उसकी मदद की।

ये हैं खूबियां

20 मीटर लंबी अग्नि- 2 बैलिस्टिक मिसाइल का वजन करीब 17 टन है। यह अपने साथ 1,000 किलो का आयुध 2,000 किलोमीटर की दूरी तक ले जा सकती है। इसके शामिल होने से सेना की ताकत आने वाले समय में और बढ़ेगी।

Tags:    

Similar News