बर्फबारी और कोहरे ने देश को किया ठंडा, जानें अपने राज्य का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में ठंड ने अपना कहर बनाया हुआ है। वही उत्तर में हिमाचल प्रदेश की बात करे तो यहां के कई जिलों में बर्फबारी का दौर जारी है, जिस वजह से पूरे प्रदेश ने ठंड की चादर ओढ़ ली है।

Update: 2019-12-22 03:43 GMT

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में ठंड ने अपना कहर बनाया हुआ है। वही उत्तर में हिमाचल प्रदेश की बात करे तो यहां के कई जिलों में बर्फबारी का दौर जारी है, जिस वजह से पूरे प्रदेश ने ठंड की चादर ओढ़ ली है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में तापमान नार्मल से ऊपर रहा।

ये भी देखें:CAA बवाल: कांग्रेस आज करेगी राजघाट पर प्रदर्शन तो तेजस्वी पर दर्ज होगा केस

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दिन में बहुत अधिक ठंड रही। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नार्मल से एक डिग्री अधिक रहा। रविवार सुबह घना कोहरा छाए रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

शीतलहर की वजह से उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह बादल छाए रहे। ज्यादा ठंड एवं शीतलहर की वजह से लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में

बीते 24 घंटों में गोंदला में 5 सेमी, केलांग में 2 और कोठी में एक सेमी बर्फबारी हुई है, जिससे प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। कड़ाके की ठंड की चलते लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए हैं। ठंड के कोहरे की वजह से वाहनों को दिन में बत्तियां जलाकर चलना पड़ रहा है।

पश्चिम बंगाल में गिरा रात का तापमान

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके में रात का तापमान नार्मल से बहुत नीचे रहा, जबकि सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। पश्चिम राजस्थान और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान नार्मल से अत्यधिक ऊपर रहा। मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, गुजरात, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ भागों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

ये भी देखें:रामलीला मैदान में गरजेेंगे PM मोदी, CAA पर दे सकते हैं बड़ा बयान

मध्यप्रदेश में कम हुआ ठंड का प्रभाव

मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्के बादल छाने की वजह से लगभग सभी शहरों में पारा चढ़ने से आज ठंड का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहा। राजधानी भोपाल में कल की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह समान्य से एक डिग्री कम है।

Tags:    

Similar News