Indian Army Day 2023: आप भी मनाइए सेना दिवस

Army Day 2023: आज भारत का सेना दिवस है। यह दिन भारत की अपनी सेना, पहले सैन्य प्रमुख, भारतीय सेना के शौर्य और वीर सैनिकों की शहादत को याद करने का दिन है।

Written By :  Neel Mani Lal
Update: 2023-01-15 01:38 GMT

आप भी मनाइए सेना दिवस: Photo- Social Media

Army Day 2023: आज भारत का सेना दिवस है। यह दिन भारत की अपनी सेना, पहले सैन्य प्रमुख, भारतीय सेना के शौर्य और वीर सैनिकों की शहादत को याद करने, उनके सम्मान में सलाम करने का दिन है। आप सेना दिवस पर क्या कर सकते हैं, जानते हैं :

परेड देखें

सेना दिवस का प्रमुख आकर्षण है सैन्य परेड। इस दिन सेना और वीरता पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। आप सेना दिवस परेड को अवश्य देखें। ये समारोह दूरदर्शन तथा अन्य समाचार चैनलों पर पर लाइव स्ट्रीम किया जाता है। इसे यूट्यूब और ट्विटर पर भी स्ट्रीम किया जाता है। इस बार सेना दिवस की मुख्य परेड दिल्ली की बजाए बंगलुरू में आयोजित की जा रही है।

- विश्व युद्धों में भारत के योगदान के बारे में पढ़ें। कई ऐसी पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं जो विश्व युद्धों में भारतीय सैनिकों के विस्तृत पहलुओं पर प्रकाश डालती हैं। ऐसी ही एक किताब है, श्रीनाथ राघवन द्वारा लिखी गई "इंडियाज वॉर: वर्ल्ड वॉर II एंड द मेकिंग ऑफ मॉडर्न साउथ एशिया।" रघु कर्नाड द्वारा लिखित एक और पुस्तक है "फार्देस्ट फील्ड: एन इंडियन स्टोरी ऑफ़ द सेकेंड वर्ल्ड वॉर।"

- भारत के सैन्य इतिहास के बारे में पढ़ें। भारत के लंबे सैन्य इतिहास और सभ्यताओं, राजवंशों और विजयों में इसके विकास के बारे में जानने के लिए बहुत कुछ है। भारतीय इतिहास में अपना पसंदीदा काल चुनें, या वह जिसे आप सबसे कम जानते हैं और उस समय के राजनीतिक और सैन्य इतिहास को देखें। इंटरनेट पर आपको काफी रोचक सामग्री मिल जाएगी।

- सेना के बारे में जानें। भारतीय सेना के विभिन्न पहलुओं, रैंक, सैन्य सामग्री, रेजिमेंट्स, इत्यादि के बारे में पढ़ें। वीर सैनिकों की शौर्य गाथाओं के बारे में पढ़ें।

Tags:    

Similar News