अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: PM मोदी समेत इन दिग्गजों ने किया नारी शक्ति को सलाम

आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर पर ट्वीट कर लिखा

Update: 2021-03-08 04:19 GMT
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। नारी शक्ति का सम्मान किसी भी समाज के लिए सर्वोपरि होता है। इसी भावना का जश्न मनाने के लिए आज देश में महिला दिवस मनाया जा रहा है।

नई दिल्ली : आज अंतर्राष्ट्री महिला दिवस है। नारी शक्ति का सम्मान किसी भी समाज के लिए सर्वोपरि होता है। इसी भावना का जश्न मनाने के लिए आज देश में महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने महिलाओं को सलाम किया ।

नारी शक्ति को सलाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह नारी शक्ति को सलाम करते हैं। महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया। और बुलंदियों को छुआ है, उसपर भारत गर्व करता है. हमारी सरकार के लिए सौभाग्य की बात है कि हम नारी शक्ति के लिए काम कर रहे हैं।



यह पढ़ें...सिंघु बॉर्डर पर फायरिंगः किसानों के धरने में तनाव, महिला संभाल रहीं आंदोलन

महिला दिवस की बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर महिला दिवस की बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सपर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें

आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर पर ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश की नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सर्वांगीण उन्नयन के लिए यूपी सरकार प्रतिबद्ध है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'मिशन शक्ति' के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो रहा है। हम सभी मिशन शक्ति' के उद्देश्यों की सफलता हेतु सहभागी बनें।



यह पढ़ें...मुस्लिम देश में रहस्यमयी शिवमंदिर, जानें इसके बारे में, सनातन धर्म की झलक यहां

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महिला दिवस को लेकर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि महिलाएं अपने दम पर इतिहास और भविष्य को बना सकती हैं। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज देशभर में कई जगह कार्यक्रम होने हैं। इनमें सरकारी कार्यक्रम से लेकर प्राइवेट इवेंट भी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News