जज्बे को सलाम: 14 हजार फिट की उंचाई पर जवानों ने किया योग, जीरो डिग्री है टेम्परेचर

जवान लद्दाख में बर्फ से ढकी सफेद जमीन पर योग अभ्यास कर रहे हैं। लद्दाख में जिस जगह पर जवानों ने योग अभ्यास किया वहां पर तापमान शून्य से भी नीचे है।

Update: 2020-06-21 08:14 GMT

पूरी दुनिया आज अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मना रही है। हर वर्ष आज के दिन कई जगह बड़े-बड़े आयोजन किए जाते हैं जिनमें कई हजार लोग एक साथ बैठ कर योगा करते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते लोग अपने घरों में ही योग कर रहे हैं।लेकिन ऐसे में हर पल हर दम हमारी सुरक्षा में तैनात जवान भी इस योगा दिवस में हिस्सा ले रहे हैं। लद्धाख से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें आईटीबीपी के जवान बर्फ से ढकी चादर पर शून्य से भी नीचे के तापमान पर योगा कर रहे हैं। जवानों की इन तस्वीरों को देख कर हर भारतवासी का सीना आज गर्व से चौंड़ा हो गया। और हर भारतवासी गौरांवित महसूस कर रहा है।

14 हजार फिट की उंचाई पर किया योग

ये जवान लद्दाख में बर्फ से ढकी सफेद जमीन पर पूरी तन्मयता के साथ योग अभ्यास कर रहे हैं। लद्दाख में जिस जगह पर जवानों ने योग अभ्यास किया वहां पर तापमान शून्य से भी नीचे है। लद्दाख के साथ ही हिमाचल प्रदेश और सिक्कम में भी आईटीबीपी के जवानों से योग किया। आईटीबीपी के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई तस्वीरों में लद्दाख के मुकाबले हिमाचल प्रदेश और सिक्कम में बर्फ कम देखने को मिली।

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड का योग दिवस: सेलेब्स ने इस अंदाज में दी बधाई, बताए कई फायदे

जवानों ने ये योगा अभ्यास शून्य से भी कम तापमान में किया। वो भी 14 हजार फिट की ऊँचाई पर ये योग किया। आईटीबीपी जवानों ने उत्तराखंड में बद्रीनाथ के पास वसुंधरा ग्लेशियर पर 14 हजार फीट की ऊंचाई पर योगा किया। इस दौरान जवानों ने न सिर्फ योग किया बल्कि योग अभ्यास करते हुए जवानों ने योग के महत्व के बारे में भी बताया।

आज मनाया जा रहा 6वां योग दिवस

ये भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर किया योगा

जैसा कि जग जाहिर है कि आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। आज 6वां विश्व योग दिवस है। क्योंकि पहली बार योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। तब योग दिवस पर भारत में राजपथ पर 35 हजार से ज्यादा लोगों ने योगासन किए थे। उसके बाद से प्रतिवर्ष 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें- International Yoga Day: यहां गाइडलाइन का नहीं हुआ पालन, ऐसे किया गया योग

लद्दाख में आईटीबीपी के जवानों को सफेद बर्फ के पहाड़ों और नीले बादलों के बीच योग करते हुए देखना काफी मनोरम लग रहा था। बता दें कि वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम Yoga For Health, Yoga From Home रखी गई है। यानी सेहत के लिए योग, घर से योग है। कोरोना से बचने और अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के लिए ये थीम अहम मानी जा रही है।

Tags:    

Similar News