आंध्र में अब जगन की सरकार, चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी बुरी तरह हारी

Update: 2019-05-24 08:28 GMT

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत हुई है। आंध्र प्रदेश से काट कर तेलंगाना राज्य के गठन के बाद आंध्र में विधानसभा का यह पहला संपूर्ण चुनाव है। राज्य की जनता ने जगन रेड्डी पूरा भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) को सत्ता से बेदखल कर दिया है। आंध्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में जगन मोहन ३० मई को पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें : शुरुआती कारोबार में रुपया 21 पैसे मजबूत

चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पाई है। नायडू पहले तो एनडीए के साथ लेकिन पिछले साल उन्होंने नाता तोड़ दिया था। नायडू तबसे लगातार तीसरे फ्रंट की अगुवाई की कोशिश में लगे हुए थे। लोकसभा और विधानसभा के नतीजों ने साफ कर दिया है कि जनता को नायडू अब पसंद नहीं हैं। जहां तक जगन मोहन रेड्डी बात है तो उन्होंने आंध्र में जमीनी स्तर पर काफी मेहनत की। रिकार्ड तोड़ पदयात्राएं कर डालीं। जगन ने सबसे बड़ा सवाल यह उठाया कि एनडीए से नायडू की मित्रता का राज्य को कोई फायदा नहीं मिला और नायडू आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने में फेल रहे। आंध्र में फिल्मस्टार पवन कल्याण की जन सेना पार्टी भी बुरी तरह पिट गई। इसने 140 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे।

 

Tags:    

Similar News