यहां ठण्ड ने तोड़ा रिकार्ड, शून्य से नीचे पहुंचा पारा, जम गईं झीलें, घरों में कैद हुए लोग

जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार होने के बावजूद अधिकतर हिस्सों में तापमान में गिरावट जारी है। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री से नीचे चल रहा है।

Update: 2019-12-01 04:46 GMT

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार होने के बावजूद अधिकतर हिस्सों में तापमान में गिरावट जारी है। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री से नीचे चल रहा है।

लेह और कारगिल में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री तक चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार दिसंबर के पहले हफ्ते तक मौसम साफ रहेगा।

ये भी पढ़ें...बारिश, धूप या ठंड: एक क्लिक में जानें अपने शहर के मौसम का हाल

कारगिल में शनिवार को सबसे ज्यादा ठण्ड

देश में कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ इस सीजन की सबसे ठंडी रात बीती। इसी तरह लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे कई जल स्थलों पर बर्फ की परत जम गई है। पाइप में बर्फ जमने से पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन पर असर है। यहां शीत लहर जारी है। इन जिलों में दिन का तापमान भी 2-4 डिग्री के बीच चल रहा है।

विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री लुढ़क कर 1.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें...सावधान: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इस बार ठंड का रहेगा ये हाल

वैष्णो देवी जाने वाले श्रदालुओं की मुश्किलें बढ़ी

श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में भी बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू संभाग में मौसम साफ रहा। संभाग में भद्रवाह न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे सर्द रहा। इसी तरह बटोत में न्यूनतम तापमान 2.3 और बनिहाल में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी रात में सर्दी बढ़ी है। यहां न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ गया है।

यहां जम गई झीलें

सूबे के जनजातीय क्षेत्रों में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनजातीय इलाकों के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में रात के समय तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

लाहौल-स्पीति की पहाड़ियों में बहने वाले झरनों के साथ 13800 फीट ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल, सूरजताल, दीपकताल, नीलकंठ, अल्यास झील और रोहतांग दर्रे से सटी भृगु झील ठोस बर्फ में तब्दील हो गई है। चिनाब नदी में पानी सामान्य से 250 क्यूसिक कम हो गया है। बर्फबारी के चलते घाटी के ट्रैक रूट पहले ही बंद हो गए हैं।

ये भी पढ़ें...होगी भारी बारिश: मौसम विभाग की कड़ी चेतावनी, यहां बाढ़ का खतरा

Tags:    

Similar News