जम्मू-कश्मीर पर बड़ा खुलासा: इस डेट को बनेंगे केंद्र शासित राज्य

अमेरिका और चीन तक ने अपने बयान जारी कर दिये हैं। रूस ने भी भारत का पक्ष लिया है। यही नहीं, कई मुस्लिम देशों ने भी पाकिस्तान का साथ देने से मना कर दिया है। इस मामले पर पाकिस्तान बिल्कुल अलग-थलग हो गया है।

Update: 2019-08-10 06:37 GMT
जम्मू-कश्मीर पर बड़ा खुलासा: इस डेट को बनेंगे केंद्र शासित राज्य

नई दिल्ली: जम्‍मू-कश्‍मीर पुनर्गठन कानून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश बनने से जुड़ा बिल पास हो गया है। इसके बाद ये बिल लागू 31 अक्टूबर को लागू कर दिया जाएगा। यानि 31 अक्टूबर से दोनों अलग-अलग केंद्र शासित राज्य हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: PAK को आर्टिकल 370 और जम्मू-कश्मीर पर तगड़ा झटका, भारत संग आया रूस

बता दें, राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पारित करने के लिए हुए मतदान में संबंधित प्रस्ताव 61 के मुकाबले 125 मतों से मंजूरी दे दी गई। हालांकि, काँग्रेस के कई दिग्गज नेता अभी भी इस बिल का विरोध कर रहे हैं। पार्टी दो भागों में बंट गयी है।

यह भी पढ़ें: बारिश से तबाही: इन राज्यों में बाढ़ ने किया तांडव, मौत का सिलसिला जारी

मालूम हो, आर्टिकल 370 को कमजोर करने के बाद पाकिस्तान भी बुरी तरह से बौखलाया हुआ है। यही वजह है कि भारत को परेशान करने की भरसक कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान ने आर्टिकल 370 और जम्मू-कश्मीर को लेकर तमाम देशों से मदद भी मांगी। हालांकि, इसपर उसे मुंह की खानी पड़ी।

यह भी पढ़ें: आर्टिकल 370 पर बौखलाए PAK ने बंद की दिल्ली-लाहौर बस सर्विस

दरअसल, दुनियाभर के तमाम बड़े देश भारत के साथ हैं। अमेरिका और चीन तक ने अपने बयान जारी कर दिये हैं। रूस ने भी भारत का पक्ष लिया है। यही नहीं, कई मुस्लिम देशों ने भी पाकिस्तान का साथ देने से मना कर दिया है। इस मामले पर पाकिस्तान बिल्कुल अलग-थलग हो गया है।

Tags:    

Similar News