जयललिता के 75 दिन के इलाज का खर्च 6.85 करोड़, 44.56 लाख अब भी बकाया

तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के इलाज के बाद उसका 6.85 करोड़ का बिल आया था। जिसमें से 44.56 लाख अब भी बकाया है। आपको बता दें, जया का इलाज अपोलो अस्पताल में 75 दिन तक चला था, पूर्व सीएम की मौत की जांच कर रही समिति ने ये जानकारी दी है।

Update: 2018-12-19 03:37 GMT

चेन्नई : तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के इलाज के बाद उसका 6.85 करोड़ का बिल आया था। जिसमें से 44.56 लाख अब भी बकाया है। आपको बता दें, जया का इलाज अपोलो अस्पताल में 75 दिन तक चला था, पूर्व सीएम की मौत की जांच कर रही समिति ने ये जानकारी दी है।

ये भी देखें : कश्मीर : 22 साल बाद लागू होगा राष्ट्रपति शासन, जानिए खास बात

क्या है इस रिपोर्ट में

रिपोर्ट में समाने आया है कि 6.85 करोड़ में से 44.56 लाख अब भी बाकी है। सूबे की सत्ता पर काबिज अन्नाद्रमुक ने जयललिता के 5 दिसंबर, 2016 को निधन के कुछ महीने बाद 6 करोड़ अस्पताल को दिए थे। इसके साथ ही अस्पताल को 13 अक्तूबर, 2016 को 41.13 लाख मिले लेकिन ये किसने दिए ये नहीं पता चल सका है।

ये भी देखें : 19 दिंसबर: शुभ होगा या अशुभ, कहते हैं आपके बुधवार के सितारे

यह बिल जांच समिति को 27 नवंबर, 2018 को दिया गया था।

Tags:    

Similar News