झारखंड सरकार ने जल संचय के लिए अभियान प्रारंभ किया

राज्य सरकार ने झारखंड में जल संरक्षण की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत राज्य के मुख्य सचिव ने आज अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बहकर होने वाली वर्षा जल की बर्बादी रोकें, भूगर्भ जल स्तर को ऊंचा उठाएं तथा वर्षा जल को जलाशयों तक पहुंचने का सुगम रास्ता सुनिश्चित करें।

Update: 2019-07-03 07:28 GMT
झारखंड सरकार ने जल संचय के लिए अभियान प्रारंभ किया

रांची: राज्य सरकार ने झारखंड में जल संरक्षण की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत राज्य के मुख्य सचिव ने आज अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बहकर होने वाली वर्षा जल की बर्बादी रोकें, भूगर्भ जल स्तर को ऊंचा उठाएं तथा वर्षा जल को जलाशयों तक पहुंचने का सुगम रास्ता सुनिश्चित करें।

ये भी देंखे:नन्हें बच्चों के घरवाले, दोस्त नहीं रोक पा रहे बहते आंसूओं को… प्रशासन पर फूटा गुस्सा

राज्य में जल शक्ति अभियान शुरू किया गया है जो 15 सितंबर तक चलेगा।

जिला से लेकर पंचायत स्तर तक चलने वाले अभियान को लेकर मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों को विस्तृत दिशा निर्देश दिया।

ये भी देंखे:सनी देओल ने नियुक्त किया पर्सनल असिस्टेंट, हुआ बवाल, ट्वीट कर दिया ये जवाब

उन्होंने कहा कि राज्य में वर्षा जल का लगभग 92 फीसदी हिस्सा बहकर बर्बाद हो जाता है। इसका संरक्षण कर राज्य देश में जल शक्ति का उदाहरण बन सकता है।

Tags:    

Similar News