Karnataka Cabinet Expansion: सिद्धारमैया सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Karnataka Cabinet Expansion: आज ही मंत्रियों के विभाग का भी बंटवारा हो सकता है। अभी तक उन 8 नए मंत्रियों को भी कोई विभाग नहीं मिला है, जो पहले दिन शपथ लिए थे।

Update: 2023-05-27 07:59 GMT
Karnataka Cabinet Expansion (photo: social media )

Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक में बड़े जनादेश के साथ बनी कांग्रेस सरकार का आज यानी शनिवार 27 मई को पहला कैबिनेट विस्तार हुआ। इस मंत्रिमंडल विस्तार में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इससे पहले 20 मई को मुख्यमंत्री एस सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। जानकारी के मुताबिक, आज ही मंत्रियों के विभाग का भी बंटवारा हो सकता है। अभी तक उन 8 नए मंत्रियों को भी कोई विभाग नहीं मिला है, जो पहले दिन शपथ लिए थे।

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री सह प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दिल्ली में आलाकमान के साथ बैठक कर नामों पर अंतिम मुहर लगाई। कांग्रेस राज्य सरकार में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देना चाहती है। ताकि अगले साल होने वाले महत्वपूर्ण आम चुनाव में जातीय समीकरण को साधा जा सके। कांग्रेस ने जो 24 मंत्रियों की सूची जारी की है, उसमें लगभग सभी जातीय समुदाय के विधायक शामिल हैं।

ये 24 विधायक बनेंगे मंत्री (Karnataka Cabinet Ministers Name List)

शुक्रवार देर शाम कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची के मुताबिक एचके पाटिल, कृष्णा बायरेगौड़ा, एन. चेलुवरयास्वामी, के वेंकटेंश, एस सी महादेवप्पा, एन राजन्ना, ईश्वर खांदरे, दिनेश गुंडुराव, शिवानंद पाटिल, एस दर्शनपुर, एस मलिकार्जुन, रमप्पा बलप्पा, शिवराज संगप्पा, आर हेबलकर, रूद्रप्पा पाटिल, डी सुधाकर, मंकल वैद्य, संतोष लाड, रहीम खान, एन एस बोसेराजू, मधु बंगरप्पा, सुरेश बीएस, बी नागेंद्र, एमएस सुधाकर।

20 मई को 8 विधायकों ने ली थी मंत्री पद की शपथ

इससे पहले 20 मई को शपथग्रहण समारोह के दौरन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इनमें पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर, केएस मुनियप्पा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे, सतीश जारकीहोली, एमबी पाटिल, के.जे.जॉर्ज, रामालिंगा रेड्डी और जमीन अहमद खान शामिल हैं। पहली कैबिनेट में सबसे अधिक मंत्री साउथ कर्नाटक से बनाए गए थे। साउथ कर्नाटक से 5 और उत्तर कर्नाटक से 3 विधायकों को मंत्री बनाया गया। 8 में से सबसे ज्यादा तीन मंत्री दलित समुदाय से बनाए गए थे।

बता दें कि 13 मई को आए चुनाव नतीजे में कांग्रेस ने 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में 135 सीटें हासिल की थीं। वहीं, निर्वतमान सत्तारूढ भाजपा महज 66 सीटें ही हासिल कर पाईं। इस तरह बीजेपी ने अपने नियंत्रण वाले दक्षिण भारत का एकमात्र राज्य गंवा दिया।

Tags:    

Similar News