KashmirUnderThreat: हाई-अलर्ट के बीच 3 आतंकियों का सफाया

 जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने तीन आंतकी मार गिराए। शोपियां और बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए।

Update: 2019-08-03 13:20 GMT

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने तीन आंतकी मार गिराए। शोपियां और बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। आतंकियों के मारे जाने की खबर स्थानीय पुलिस ने दी। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दो आतंकी बारामूला जिले के सोपोर में मारे गये जबकि तीसरा आतंकी शोपियां जिले में शुक्रवार से शुरू हुए अभियान के दौरान मारा गया।

यह भी देखें... जम्मू-कश्मीर में होने जा रहा ऐसा, जानकर चौंक जाएंगे आप

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल के जवान जिस खोज अभियान चला रहे थे, उसी समय आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादियों को मार गिराया। जोकि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सदस्य थे। शोपियां के पंडुशन इलाके में शुक्रवार को शुरू हुए एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी मंजूर भट को मार गिराया गया।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद का अन्य आतंकवादी जीनत-उल-इस्लाम नाइकू मुठभेड़ में मार गिराया गया था। नाइकू प्रदेश के शोपियां जिले का रहने वाला था। मारे गए दोनों आतंकवादी आतंक के कई वारदातों और नागरिकों पर विभिन्न तरह के अत्याचारों में शामिल थे।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में ‘कुछ बड़ा’ होने की आशंका, विपक्षी दलों की आपात बैठक

आपको बता दें, घाटी में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। अमरनाथ धाम की यात्रा जो 15 अगस्त तक चलनी थी, उसे भी रोक दिया गया है। श्रीनगर से लेकर दिल्ली तक बेचैनी का माहौल कायम है। घाटी में 25 हजार जवानों की तैनाती के बाद से लोगों में दहशत बनी हुई है। बीते शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के रास्ते में सुरंग खतरनाक हथियार और स्नाइपर भी मिले थे।

Tags:    

Similar News