गिद्ध की तरह नोचा, कुचला प्राइवेट पार्ट, कई बार रेप, हिला देगी कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ दरिंदगी की यह घटना

Kolkata: एक ट्रेनी डॉक्टर का शव सरकारी मेडिकल कॉलेज में मिला और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न और हत्या की पुष्टि हुई। आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर ने संघर्ष किया लेकिन सफल नहीं हो पाई।

Update: 2024-08-10 13:01 GMT

 Kolkata Doctor Death ( Social - Media - Photo)

Kolkata News: वह प्रतिभावान थी। वह पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही। उसकी लगन और कड़ी मेहनत ही थी कि उसके माता-पिता और उसका सपना पूरा हो गया था और वह डॉक्टर बन गई थी। उसके आंखों में कई सपने थे लेकिन सारे सपनों संग वह इस दुनिया को ही छोड़कर चली गई।

उसके चेहरे से लेकर पांव तक शरीर पर कई घाव थे। प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। गर्दन के पास, गाल और ओंठों पर चबाने के निशान थे। उसे देखकर ही लग रहा था कि उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है। जब पोस्टमॉर्टम हुआ तो डॉक्टरों की रूह भी कांप गई। उसे एक दरिंदे इंसान ने गिद्ध की तरह नोचा था। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ हैवानियत की। वह भी एक दो बार नहीं बल्कि कई बार रेप किया। उसका प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से जख्मी हो गया, खून बहने लगा। वह बहादुर थी वह लड़ी और बचने की पूरी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाई। उसकी लाश को जिसने भी देखा वह रो पड़ा।

यह दर्दनाक और हैरान कर देने वाली कहानी है पश्चिम बंगाल के कोलकाता की जहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज में काम करने वाली एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ ऐसी हैवानियत की गई की जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। वह रोज की तरह नाइट शिफ्ट में थी, थोड़ा आराम करने सेमिनार हॉल में गई थी लेकिन उसे क्या मालूम था कि वह अब कभी वहां से नहीं निकल ही नहीं पाएगी।

देर शाम तक चला था हंगामा

कोलकाता के केजी कर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। इसके बाद डाक्टरों और वहां के मेडिकल छात्रों उबाल आ गया। उन्होंने ने इस घटना का विरोध किया और जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने पहले इसे आत्महत्या बताया, लेकिन अर्धनग्न शरीर की हालत तो कुछ और ही बयां कर रही थी। धरना-प्रदर्शन, हुआ। हंगामा और जमकर बवाल हुआ। रात में कैंडल मार्च भी निकाला गया।

संजय रॉय नाम का एक शख्स अरेस्ट

वीडियोग्राफी के साथ ट्रेनी डॉक्टर के शव का डाक्टरों ने पोस्टमॉर्टम किया। उसकी प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के बाद हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने अब ताला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है और एक आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया है, जो मेडिकल कॉलेज का अस्थाई कर्मचारी है।

चार पन्नों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

चार पन्नों की जो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई उसे देख और सुन हर कोई सहम गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, महिला डॉक्टर के गुप्तांग से खून बह रहा था। शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था, चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ, अनामिका और होंठों पर भी चोट के निशान थे।कोलकाता पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध तड़के तीन से 6 बजे के बीच हुआ। महिला डॉक्टर की गर्दन भी टूटी पाई गई है।

बहुत संघर्ष किया था

पुलिस के एक अफसर ने बताया कि ऐसा लगता है कि आरोपी ने महिला डॉक्टर का रेप किया और उसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की। इस दौरान महिला डॉक्टर ने बहुत संघर्ष करने का प्रयास किया लेकिन सब असफल रहा। वहीं कोलकाता पुलिस ने अपराध की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। लाश की जो स्थिति थी, उसे देख कर तो यही पता चला है कि आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी।

थोड़ी देर रेस्ट करने गई, फिर नहीं आई लौटकर

ट्रेनी डॉक्टर चेस्ट रोग चिकित्सा विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और गुरुवार की रात ड्यूटी पर तैनात थी। रात को एक जूनियर डॉक्टर के साथ खाना खाने के बाद वह सेमिनार हॉल में थोड़ी देर रेस्ट करने गई थी। वह सुबह तक नहीं लौटी और बाद में वह सेमिनार हॉल में अर्धनग्न और चुटहिल पाई गई थी।

Tags:    

Similar News