आज 12 बजे के बाद बदल जाएगा लॉकडाउन का नियम, इस शहर में बढ़ेगी सख्ती

कोरोना वायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की वजह से हरियाणा के नौकरीपेशा लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर उन लोगों को ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें काम-काज के सिलसिले में रोज हरियाणा से दिल्ली आना जाना पड़ता है।

Update: 2020-04-29 05:06 GMT

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की वजह से हरियाणा के नौकरीपेशा लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खास कर उन लोगों को ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें काम-काज के सिलसिले में रोज हरियाणा से दिल्ली आना जाना पड़ता है। कोरोना हॉटस्पॉट बढ़ने के डर से हरियाणा पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर पर पहरा कड़ा कर दिया है।

ऐसा इसलिए क्योंकि हरियाणा सरकार को लगता है कि दिल्ली आने जाने वालों से उसे खतरा है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सारे बॉर्डर आज से सील कर दिए जाएंगे। दोपहर 12 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति है।

इससे पहले दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद की सीमाएं भी सील की जा चुकी चुकी हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस का फैलाव आसपास के इलाकों को भी डरा रहा है। अब तक दिल्ली में कोरोना के 3 हजार 108 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 877 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 54 की मौत हो चुकी है।

लॉकडाउन में अय्याशी: स्पा पार्लर में चल रहा था सेक्स रैकेट, कई रईसजादे हिरासत में

क्या कहना है हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री का

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने स्पष्ट कर दिया है कि वो दिल्ली या आसपास के राज्यों से हरियाणा को संक्रमित नहीं होने देंगे, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है।

जिसके बाद से आज दोपहर 12 बजे के बाद दिल्ली में काम करने वाले डॉक्टर, बैंक कर्मी और पुलिस वाले भी फरीदाबाद में एंट्री नहीं कर सकेंगे, सिर्फ केंद्र सरकार के जारी पास से ही सील बॉर्डर में एंट्री मिलेगी।

दरअसल हरियाणा सरकार ने कल ही जता दिया था कि दिल्ली आने जाने वालों से उसके इलाके में संक्रमण का खतरा है, इसलिए दिल्ली में काम करने वालों के रहने का इंतजाम दिल्ली सरकार अपने पास ही करे। हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा था कि दिल्ली के कारण हमारे प्रदेश में संक्रमण बढ़ रहा है।

लॉकडाउन से इकॉनमी को 10 लाख करोड़ का नुकसान, 29 साल पीछे गया भारत

इस बीच दिल्ली से जुड़ी हरियाणा की सभी सीमाओं पर पूछताछ कड़ी हो गई है। गुरुग्राम और फरीदाबाद से काम के सिलसिले में दिल्ली आने वालों के पास चेक किए जा रहे हैं।

हालांकि लॉकडाउन के चलते पहले ही लोगों की आवाजाही सीमित है, लेकिन हरियाणा पुलिस अब जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों की दिल्ली आवाजाही पर भी सख्त हो गई है।

ये भी पढ़ें...लॉकडाउन: क्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी अमिताभ बच्चन-आयुष्मान खुराना की ये फिल्म!

Tags:    

Similar News