लुधियाना: तीन कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पहुंची फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां

लुधियाना में तीन कपड़ा फैक्ट्रियों में आग लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार,  मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश लगातार की जा रही है।

Update: 2019-06-14 03:52 GMT

पंजाब : लुधियाना में तीन कपड़ा फैक्ट्रियों में आग लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश लगातार की जा रही है।

यह भी देखें... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत-किर्गिस्तान बिजनेस फोरम का करेंगे उद्घाटन

समाचार लिखे जाने तक किसी के मारे या घायल होने की जानकारी नहीं मिल सकी थी। मिली जानकारी के अनुसार आग से लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सकी है कि आग लगने की वजह क्या है।

आग इतनी भीषण है कि इसकी लपटें दूर से दिखाई दे रही हैं। बताया गया कि शुक्रवार सुबह 4 बजे आग लगी।

 

Tags:    

Similar News