MP: नाम बदलने की सियासत में उमा भारती की एंट्री, कहा- बदला जाए इस डैम का नाम

उमा भारती ने पत्र में कहा है कि हलाली डैम का नाम बदलने के लिए विधायक विष्णु खत्री प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर से बात करें। मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम ने कहा है किइस डैम का नाम विश्वासघात की कहानी याद दिलाता है।

Update: 2021-01-25 16:06 GMT
उमा भारती ने भोपाल के नजदीक बैरसिया में स्थित हलाली डैम का नाम बदलने की मांग की है। इस सिलसिले में उमा भारती ने बैरसिया के बीजेपी विधायक विष्णु खत्री को पत्र लिखा है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में भी अब नाम बदलने की सियासत तेज हो गई। अब इसमें प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी कूद पड़ी हैं। उमा भारती ने भोपाल के नजदीक बैरसिया में स्थित हलाली डैम का नाम बदलने की मांग की है। इस सिलसिले में उमा भारती ने बैरसिया के बीजेपी विधायक विष्णु खत्री को पत्र लिखा है।

उमा भारती ने पत्र में कहा है कि हलाली डैम का नाम बदलने के लिए विधायक विष्णु खत्री प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर से बात करें। मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम ने कहा है किइस डैम का नाम विश्वासघात की कहानी याद दिलाता है। इसलिए इसका नाम बदला जाए। तो वहीं प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रमाण और तथ्यों के आधार पर ही ऐतिहासिक धरोहरों के नाम बदले जाएंगे।

उमा भारती ने विष्णु खत्री को लिखे पत्र में कहा है कि आपके विधानसभा क्षेत्र बैरसिया में एक चर्चित स्थल हलाली डैम का नाम बार-बार आता है, जबकि मेरी जानकारी के मुताबिक, उसका नाम बदल चुका है। भोपाल शहर के बाहर प्रचलित हलाली नाम का स्थान एवं नदी विश्वासघात की उस कहानी की याद दिलाती है जिसमें दोस्त मोहम्मद खां ने भोपाल के आसपास के अपने मित्र राजाओं को बुलाकर उन्हें धोखा देकर उनका सामूहिक कत्ल किया था। उनके कत्ल से नदी लाल हो गई थी। हलाली शब्द हलाली स्थान उसी प्रसंग का स्मरण कराता है।

ये भी पढ़ें...आतंक के खिलाफ भारत के साथ ब्रिटेन, मिलकर लड़ेंगे दोनों देश

हलाली का इतिहास जानने वालों के अंदर घृणा का संचार

विश्वासघात, धोखाधड़ी, अमानवीयता यह सब एक साथ हलाली शब्द के साथ आते हैं, तो हलाली का इतिहास जानने वालों के अंदर घृणा का संचार होता है। उमा भारती ने आगे लिखा है कि मैंने सुना है कि उसको एक पर्यटन केंद्र बनाया जा रहा है, क्योंकि वहां डैम है, नदी है। यह एक बहुत अच्छी बात है। किंतु आप तुरंत संस्कृति एवं पर्यटन विभाग से संपर्क करके घृणा एवं जुगुत्सा पैदा करने वाले इस नाम का उल्लेख बंद करवा दीजिए। आप इस संबंध में पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर से मिलकर भी बात कर सकते हैं। मैं भी इस पत्र की एक कॉपी उनको भेज दूंगी।

ये भी पढ़ें...पुराने वाहनों पर टैक्स: सरकार ने की तैयारी, इन चालकों के जेब पर बढ़ेगा बोझ

उषा ठाकुर बोलीं- विभाग लेगा फैसला

उमा भारती की इस मांग पर प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा प्रमाण और तथ्यों के आधार पर ही ऐतिहासिक धरोहरों का नाम बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि उमा भारती के पत्र पर विभाग फैसला लेगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News