बाढ़ में बुरा फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, 2000 यात्रियों पर 11 घंटे आफत के

देश की मायानगरी मुंबई में तेज बारिश शुरू हो गई है। तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जिससे लोगों को अपने रोजगार और कामकाज पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है।

Update: 2019-07-27 05:21 GMT

मुंबई: देश की मायानगरी मुंबई में तेज बारिश शुरू हो गई है। तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जिससे लोगों को अपने रोजगार और कामकाज पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है। यहां तो और भी ज्यादा बुरे हालात हो गए हैं। बदलापुर और वांगणी के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण महालक्ष्मी एक्सप्रेस फंस गई है। जिसमे लगभग 2000 यात्री सवार हैं।

ये भी देखें:हनी ट्रैप में गुजरात के आईएएस दहिया, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

सुरक्षा बल आरपीएफ और सिटी पुलिस उस साइट पर पहुंच गई है जहां महालक्ष्मी एक्सप्रेस फंसी हुई है। वो फंसे हुए यात्रियों को बिस्कुट और पानी बांट रहे हैं।

यात्रियों को बहार निकालने के लिए एनडीआरएफ के कर्मचारियों की एक टीम तैनात की गई है। मुंबई में बारिश के कारण नौ उड़ानों को रद्द किया गया है। इसके अलावा 11 फ्लाइट्स के रूट को बदला गया है।

ये भी देखें:पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, एक जवान शहीद

मुंबई पर अलगे 24 घंटे फिर से भारी गुजरने वाले हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में वहां पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

Tags:    

Similar News