इस्तीफे के बाद नाना पटोले का प्लान, महाराष्ट्र विधानसभा छोड़ संभालेंगे ये पद

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। उन्होने अपना इस्तीफा उप सभापति नरहरि जिरवाल को सौंपा।

Update: 2021-02-04 13:44 GMT

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा को बड़ा झटका लगा है। यहां सदन के अध्यक्ष नाना पटोले (Speaker Nana Patole) ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा स्पीकर नाना पटोले ने अपना इस्तीफा को उप सभापति नरहरि जिरवाल (Deputy Speaker Narhari Zirwal) को सौंप दिया। सूत्रों के मुताबिक, नाना पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले का इस्तीफा

दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। उन्होने अपना इस्तीफा उप सभापति नरहरि जिरवाल को सौंपा। काॅग्रेस नेता रहे नाना पटोले के इस्तीफे के बाद कई अटकले लगाई जा रहीं हैं।

ये भी पढ़ें- Newstrack Top-5 खबरें: चौरी चौरा शताब्दी समारोह से किसान आंदोलन अपडेट तक

सूत्रों के मुताबिक, नाना पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि नाना पटोल शीघ्र ही कांग्रेस आलाकमान से बातचीत कर सकते हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष बन सकते है नाना पटोले

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पहले से ही पार्टी में मंथन चल रहा है। ऐसे में पार्टी आलाकमान जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पदों के लिए कई नामों पर चर्चा कर लिस्ट की घोषणा कर सकती है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह पद किसे मिलेगा।

ये भी पढ़ेंःजज पर ताबड़तोड़ गोलियां: लगातार हत्याओं से दहला अफगानिस्तान, खौफ में देश

प्रदेश के कई नेता यह पद हासिल करना चाह रहे हैं। कई नाम चर्चा में हैं। वहीं नाना पटोले के इस्तीफे के बाद उन्हें भी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के कयास लगाए जा रहें हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News