कोरोना हुआ बेकाबू: 31 अगस्त तक लॉकडाउन का ऐलान, सरकार ने बदले ये नियम

केंद्र सरकार ने अनलॉक-3 की गाइडलाइंस जारी की है। अब इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन 31 अगस्त बढ़ा दिया गया है। इस दौरान कई तरह की चीज़ों की छूट भी दी गई है।

Update: 2020-07-29 18:30 GMT
maharashtra lockdown

मुंबई: केंद्र सरकार ने अनलॉक-3 की गाइडलाइंस जारी की है। अब इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन 31 अगस्त बढ़ा दिया गया है। इस दौरान कई तरह की चीज़ों की छूट भी दी गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने सबसे अधिक तांडव मचाया हुआ है। प्रदेश में कई तरह की पाबंदियां लागू की गई हैं। अब इनमें कुछ ढील दी गई है, हालांकि अभी कई चीज़ों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

खुलेंगे मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

उद्धव सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 5 अगस्त से महाराष्ट्र के मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। ग्रेटर मुंबई, पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद, मालेगांव, नासिक, धुले, जलगांव, अकोला, अमरावती और नागपुर में मॉल और मार्केट काम्प्लेक्स खोलने की इजाजत दी गई है। यहां दुकानें सुबह 9 बजे से 7 बजे तक खोलने की अनुमति होगी।

मॉल में मौजूद थिएटर नहीं खुलेंगे। मॉल्स के फ़ूड कोर्ट भी बंद रहेंगे। इसके अलावा चार पहिया वाहन में ड्राइवर सहित 3 लोग से ज्यादा नहीं बैठ सकते हैं। बाइक पर दो लोगों को बैठने की इजाज़त होगी। महाराष्ट्र में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल भी बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में इसके अलावा जो भी पाबंदियां अभी चल रही थीं वह अगले आदेश तक जारी रहेंगी।

यह भी पढ़ें...UP में कोरोना से लड़ाई तेज, 7 मेडिकल कॉलेजों एवं संस्थानों में दी जा रही प्लाज्मा थेरेपी

बता दें कि महाराष्ट्र में आज 9,211 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या चार लाख के पार यानी 4,00,651 हो गई है।

यह भी पढ़ें...सैनिटाइजर है खतरनाक: सूंघकर न करें असली-नकली की पहचान, जा सकती है जान

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि इस अवधि में जिन 298 लोगों ने अपनी जान संक्रमण की वजह से गंवाई उनमें से 60 अकेले मुंबई के हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 14,463 तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें...अच्छी खबर: UP में खूब बढ़ेगा निर्यात, जल्द आएगी ये पाॅलिसी

टोपे ने बताया कि इस अवधि में संक्रमण मुक्त हुए 7,478 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जिन्हें मिलाकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,39,755 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 1,46,129 मरीज का इलाज चल रहा है, वहीं अबतक महाराष्ट्र में 20,16,234 नमूनों की जांच की गई है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News