फिर लॉकडाउन का ऐलान: काल बन महाराष्ट्र में दौड़ रहा कोरोना, नहीं थम रहे मामले

महाराष्ट्र में कोरोना का बढ़ता संकट और भी विकराल होता जा रहा है। ऐसे में नागपुर के बाद अब अकोला में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। जिसके चलते अकोला में शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी गई है।

Update: 2021-03-12 07:56 GMT
बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज को बंद करने का आदेश जारी हो गया है। साथ ही पुणे में होटल, बार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना का बढ़ता संकट और भी विकराल होता जा रहा है। ऐसे में नागपुर के बाद अब अकोला में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। जिसके चलते अकोला में शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही अकोला के अलावा पुणे में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। यहां रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें... बंगाल चुनाव: 14 मार्च को अपना घोषणापत्र जारी करेगी तृणमूल कांग्रेस

बंद करने का आदेश जारी

बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज को बंद करने का आदेश जारी हो गया है। साथ ही पुणे में होटल, बार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे। यही नियम मॉल, थियेटर पर भी लागू होंगे।

पूरे देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार लोगों की जिंदगियों को तबाह करने में लगा हुआ है। भारत में बीते 24 घंटे में 23 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए, जो बीते कुछ दिनों में सबसे बड़ा आंकड़ा है। ऐसे में चिंता की बात ये है कि महाराष्ट्र, केरल समेत कुल 6 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना बेकाबू हो रहा है।

फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...आजादी का अमृत महोत्सव: पीएम मोदी बोले- वर्तमान पीढ़ी के लिए अमृत है ये मौका

1.97 लाख सक्रिय मामले

इस बारे में भारत सरकार के अनुसार, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं जहां पर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही भारत में मौजूदा वक्त में जितने एक्टिव केस हैं, उनमें से 71.69 फीसदी मामले महाराष्ट्र-केरल से ही सामने आए हैं।

वहीं केंद्र सरकार की तरफ से इन राज्यों में खास तौर पर नज़र रखी जा रही है, जहां पर कोरोना के मामलों में बीते दिनों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। इस समय देश में 1.97 लाख सक्रिय मामले हैं। जिससे चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें...अजब पेड़ की गजब कहानी: इंसानों की तरह होती है गुदगुदी, जानिए इसका नाम

Tags:    

Similar News