आंधी-बारिश से तबाही: पानी में डूबा शहर, रेड अलर्ट जारी, घरों से ना निकलने की अपील

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आंधी और भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है जिसके वजह ट्रैफिक ठप हो गया है।

Update: 2020-08-05 15:50 GMT
Heavy Rains in Mumbai

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आंधी और भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है जिसके वजह ट्रैफिक ठप हो गया है। दक्षिण मुंबई में भी हालत खराब है कई स्थानों पर पानी भर गया है। मुंबई, ठाणे और पालघर में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौमस विभाग के मुताबिक, मुंबई में गुरुवार को भी भारी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की और हालात की जानकारी ली है। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने और हर संकट के लिए तैयार रहने को कहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से घरों से बाहर ना निकलने की अपील की है।

तो वहीं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने घरों में ही रहें और बाहर ना निकलें। उन्होंने कहा कि आंधी और तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। आप सभी से निवेदन है कि बिना कारण घरों से बाहर ना जाएं।

यह भी पढ़ें...दिशा की मौत का खुला राज, अब सामने आएगी सुशांत की सच्चाई, पोस्टमार्टम में खुलासा

महाराष्ट्र के कोंकण में लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके कारण चार नदियों में बाढ़ आ गई है। रायगढ़ के मान गांव में सावित्री नदी खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही है। काल नदी में बाढ़ के कारण 86 गांवों में पानी भर गया है। वहां फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

यह भी पढ़ें...भूमि पूजन के बाद भी तुरंत नहीं शुरू होगा निर्माण, जानिए क्या है इसका कारण

भारी बारिश के कारण मान गांव तहसील में कई घरों को काफी नुकसान हुआ है। मुंबई-गोवा हाइवे के पास रोहा गांव में आंबा और कुंडलिका नदियों ने भी रौद्र रूप धारण किया हुआ है। दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

यह भी पढ़ें...नरेंद्र मोदी रामलला के दर्शन करने वाले पहले पीएम बने, ये पूर्व प्रधानमंत्री रह गये वंचित

कई हाइवे पर चट्टान का मलबा गिरने के कारण यातायात बाधित हुआ है। मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। लगातार भारी बारिश जारी है इसके खतरे के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने लोगों से घरों से बाहर ना निकलने की अपील की है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News