फैली भयानक बीमारी: अब भारत में इसका आतंक, महाराष्ट्र में जारी हुआ अलर्ट

कोरोना वायरस के कहर से पूरा देश परेशान है, इस बीच महाराष्ट्र में अब एक दूसरी बीमारी को लेकर अलर्ट जारी हो गया है। कांगो बुखार के फैलने को लेकर सरकार ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Update: 2020-09-29 13:36 GMT

पालघर. कोरोना वायरस के कहर से पूरा देश परेशान है, इस बीच महाराष्ट्र में अब एक दूसरी बीमारी को लेकर अलर्ट जारी हो गया है। कांगो बुखार के फैलने को लेकर सरकार ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कोरोना के बीच अब अब कांगो बुखार के प्रसार की संभावना सरकार के लिए चिंता का विषय है। बता दें कि कांगो बुखार टिक यानि किलनी के जरिये लोगों में फैलता है।

महाराष्ट्र में कांगो बुखार के प्रसार की संभावना

दरअसल, महाराष्ट्र में कांगो बुखार के प्रसार की संभावना जताई जा रही है, जिसके लेकर सरकार ने अधिकारीयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। क्राइमियन कांगो हेमोरेजिक फीवर (CCFF) को ही कांगो बुखार भी कहा जाता है। किलनी से मनुष्य के शरीर में फैलने वाले इस बुखार को लेकर जुला प्रशासन अलर्ट पर हैं।

पशुओं से फैलता है बुखार

बताया गया कि पशुपालकों, मांस विक्रेताओं और पशुपालन अधिकारियों में इस बुखार के सम्पर्क में आने का खतरा ज्यादा है। बुखार के प्रसार को रोकने के लिए ऐहतियात बरतने की आवश्यकता है। गौरतलब बात ये हैं कि इस बुखार का भी कोई विशेष या कारगर इलाज नहीं हैं।

ये भी पढ़ेंः NCB का बड़ा एक्शन: 3 एक्टर्स के फोन सर्विलांस पर,4 शहरों से बुलाई अतिरिक्त टीमें

पालघर में अलर्ट जारी

बताया जा रहा है कि गुजरात के कुछ जिलों में यह बुखार पाया गया है। ऐसे में गुजरात की सीमा से लगे महाराष्ट्र में भी इसके फैलने का खतरा है। पालघर गुजरात के करीबी सीमा पर हैं। इसलिए हिलहार यहां के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है।

कांगो बुखार से मौत होने की संभावना ज्यासा, नहीं है कोई टीका

कांगो बुखार भी के तरह की वायरल बीमारी है जो विशेष प्रकार की किलनी के जरिये एक पशु से दूसरे पशु में फैलती है। और इसी से मनुष्य के जरीर में प्रवेश कर जाती है। संक्रमित पशुओं के खून या मांस खाने से इंसान भी इस बीमारी का शिकार हो जाता है। चिंता की बात ये है कि समय रहते अगर इस बीमारी के बारे में पता नहीं चलता और इलाज नहीं हो पाता तो रोगी की मौत होने की संभावना होती है। कोरोना की तरह कांगो बखार का कोई टीका या दवा उपलब्ध नहीं है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News