Maharashtra : नंदुरबार में बवाल, दो पक्षों के बीच पथराव में कई घायल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Nandurbar Violence : महाराष्ट्र में नंदुरबार जिले के मालीवाड़ी क्षेत्र में गुरुवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगा, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं।

Newstrack :  Network
Update:2024-09-19 18:38 IST

नंदुरबार में बवाल  (Pic - Social media)

Nandurbar Violence : महाराष्ट्र में नंदुरबार जिले के मालीवाड़ी क्षेत्र में गुरुवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगा, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनने-समझने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने हालात को संभालने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने में जुटी हुई दिखाई दी। हालांकि हालात नियंत्रण में हैं। 

महाराष्ट्र के नंदुरबार के मालवाड़ी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव होने लगा, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। इस घटना की गंभीरत को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इसके पुलिस-प्रशासन ने बल का प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से बवाल हुआ है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

मालीवाड़ी क्षेत्र में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, पूरी तरह से सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र का छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस पूरी सावधानी बरत रही है ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो सके। पुलिस ने घटना में घायल हुए नागरिकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस यह जाने का प्रयास कर रही है कि ये घटना क्यों हुई और किन लोगों ने पत्थरों को फेंका है?

Tags:    

Similar News