अभी-अभी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर एम्स से आई ये बड़ी खबर

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मंगलवार को उनकी चिकित्सा जांच की गई और इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लिया।

Update: 2020-05-12 08:12 GMT

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मंगलवार को उनकी चिकित्सा जांच की गई और इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लिया।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री को सीने में तकलीफ की शिकायत के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉ. सिंह का इलाज डॉक्टर नीतीश नायक कर रहे हैं और उनके कोरोना सहित कई जरुरी टेस्ट किए गए। पूर्व प्रधानमंत्री का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कुछ नई दवाइयां दी गईं जिनसे कुछ दिक्कतें हुईं, उनकी जांच की जा रही है। 87 वर्षीय पूर्व पीएम की एम्स में साल 2009 में बाईपास सर्जरी हुई थी।

मनमोहन सिंह की ये बड़ी भविष्यवाणी, बढ़ा सकती है मोदी सरकार की परेशानी

पूर्व पीएम मनमोहन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही कई नेताओं ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और जल्द ठीक होने की कामना की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर सुनकर बेहद चिंतित हूं। उनके जल्द ठीक होने, अच्छी सेहत और दीर्घायु की कामना करता हूं।'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट किया, 'डॉक्टर साहब के स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।' वहीं, लालू यादव के बेटे और राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने कहा, 'आदरणीय मनमोहन सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

मनमोहन सिंह ने बताया कोरोना से जंग का सही तरीका, अभी से शुरू करें ये काम

Tags:    

Similar News