बंगाल की खाड़ी से आएगा तूफान: इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों के तटवर्ती क्षेत्रों में 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

Update: 2020-10-12 04:38 GMT
मौसम विभाग के मुताबिक, इसके कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है।

लखनऊ: मानसून की विदाई और ठंड आने का यह समय है। लेकिन अभी कुछ राज्यों में बारिश हो रही है और मानसून के वापस लौटने में देरी हो रही है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम है। ताजा जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी पर एक बार फिर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके तूफान में बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इसके कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों के तटवर्ती क्षेत्रों में 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मॉनसून की अगले हफ्ते तक देश के बाकी हिस्सों से विदाई में देरी हो सकती है। इसके कारण बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा। दरअसल, बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है जो अगले 24 घंटे में तूफान में तब्दील हो सकता है। यह नरसापुर तथा विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट को 12 अक्टूबर की रात को पार कर सकता है। अभी यह पश्चिमी एवं उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें...ललकारेंगे मोदी: साथ होंगे ये दिग्गज CM, चुनावी जंग में NDA करने जा रही ये एलान

इसके कारण आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के साथ ही उत्तर कर्नाटक के भीतरी भाग, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में 13 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि वर्तमान दबाव के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले हफ्ते तक वापसी के कम आसार हैं। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी कम दबाव का एक क्षेत्र बना था।

ये भी पढ़ें...संत की सरकार में संतों पर खतरा: मायावती का योगी पर कटाक्ष, बोली-हालात शर्मनाक

मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक

बुधवार तक ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया कि ओडिशा में आने वाले कुछ दिनों भारी बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...भारतीय सेना का तगड़ा जवाब: पाकिस्तान में मचा दी तबाही, कई सालों तक रखेगा याद

अधिकारियों ने कहा कि इसके कारण ओडिशा के तटीय क्षेत्रों के मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया गै। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दक्षिणी ओडिशा में 45-55 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। देश में बारिश का मौसम एक जून से 30 सितम्बर तक होता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News