महबूबा मुफ्ती बनीं J&K की पहली महिला CM, 22 MLA बने मंत्री

Update: 2016-04-04 09:35 GMT

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौत के बाद महबूबा मुफ्ती ने अब उनका पदभार संभाल लिया है। इसके साथ ही वह जम्मू एवं कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं। राज्यपाल एनएन वोहरा ने उन्हें 13वें सीएम के तौर पर शपथ दिलवाई।

22 एमएलए ने भी ली शपथ

महबूबा मुफ्ती के अलावा 22 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी विधायक दल के नेता डॉ. निर्मल सिंह डिप्टी सीएम बनें। नरेंद्र मोदी ने भी महबूबा को बधाई दी है।

बीजेपी-पीडीपी की इस सरकार में 16 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री हैं। निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता की जगह बीजेपी के एमएलए को कैबिनेट में जगह दी है। इसके अलावा, तीन अन्य मंत्रियों के भी बदले जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें... UK: पहली बार लगा प्रेसिडेंट रूल, कांग्रेस बोली- डेमोक्रेसी का मर्डर

यह समारोह राजभवन में 11 शुरु हुआ। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और जितेंद्र सिंह इसमें मुख्य अतिथि थे। वहीँ कांग्रेस ने इसका बॉयकॉट किया। कांग्रेस, बीजेपी और पीडीपी के इस गठबंधन को गलत बता रही है।

बता दें कि 7 जनवरी को पूर्व सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया था।

राज्य में भाजपा-पीडीपी की साझा सरकार

वर्ष 2015 में जम्मू एवं कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और पीडीपी के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन हुआ था। विधानसभा चुनाव परिणाम में कोई भी दल पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर सका था।

28 सीटें हासिल कर पीडीपी राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी जबकि दूसरा स्थान भाजपा का था। इस चुनाव में भाजपा को 25 सीटें हासिल हुई थी।

 

Tags:    

Similar News