भूकंप के भयानक झटके: यहां कांप उठी धरती, मचा हड़कंप, घरों से भागे लोग

भारत के कई बड़े शहर इन दिनों भूकंप की मार झेल रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को मिजोरम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।  भूकंप का केंद्र यहां का चंपई जिला था। जिले के दक्षिण पश्चिम इलाके में आज दोपहर करीब 2 बजकर 28 मिनट पर 4.2 रिक्टर स्केल का भूकंप दर्ज किया गया।

Update: 2020-07-09 10:54 GMT

नई दिल्ली: भारत के कई बड़े शहर इन दिनों भूकंप की मार झेल रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को मिजोरम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र यहां का चंपई जिला था। जिले के दक्षिण पश्चिम इलाके में आज दोपहर करीब 2 बजकर 28 मिनट पर 4.2 रिक्टर स्केल का भूकंप दर्ज किया गया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय सिस्मोलॉजी केंद्र ने दी।

भूकंप के समय लोग घरों से जान बचाने के लिए निकल भागे। कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। इससे पहले आठ जुलाई को असम में भूकंप आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 आंकी गई थी। उधर जम्मू कश्मीर में राजौरी के पास भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई थी।

वहीं बात करें अगर सात जुलाई की तो इस दिन अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 रिकार्ड की गई थी। इन सभी घटनाओं को अगर गौर से देखें तो पाएंगे की इनमें से किसी में भी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

भूकंप के भयानक झटके: थर्रायी धरती मचा हड़कंप, घरों से भागे लोग

जम्मू कश्मीर राजौरी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3

गुजरातः कच्छ में तीव्रता 4.2 रिक्टर स्केल के भूकंप के झटके

Tags:    

Similar News