फरार रॉकी ARREST, पासवान ने की बिहार में PRESIDENT RULE की मांग

Update: 2016-05-10 09:16 GMT

गया/पटना: जेडीयू एमएलसी के फरार बेटे रॉकी को पुलिस ने बोधगया से गिरफ्तार कर लिया है। रॉकी पर रोडरेज में आदित्य नाम के एक युवक को गोली मार कर मर्डर करने का आरोप है। पुलिस ने कहा है, कि उसका स्पीडी ट्रायल किया जाएगा।

जुर्म पर हां ना

-गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कहा कि रॉकी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

-पुलिस ने रॉकी के पास से हथियार बरामद किए जाने का भी दावा किया। उसकी SUV भी जब्त कर ली गई है।

-लेकिन मीडिया के सामने पेश किए गए रॉकी ने कहा, 'मैं दिल्ली में था, मैंने किसी को गोली नहीं मारी।'

-सूत्रों ने बताया कि उसे बोधगया के पास एक फैक्ट्री से पकड़ा गया।

-मां से हुई पूछताछ में उसके ठिकाने का पता चला था।

मृतक आदित्य सचदेव (फाइल फोटो)

छोटी बात बड़ा जुर्म

-राकेश रंजन उर्फ रॉकी पर शनिवार रात सड़क पर हुए झगड़े में आदित्य सचदेव की हत्या का आरोप है।

-रॉकी ने आदित्य को सिर्फ इसलिए गोली मार दी थी, कि उसने रॉकी की SUV को ओवरटेक किया था।

-20 वर्षीय रॉकी इंटर का छात्र था

-आरोपी रॉकी बिहार में सत्ताधारी जेडीयू की विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी का बेटा है।

-रॉकी के पिता बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव और मनोरमा देवी के बॉडी गार्ड राजेश कुमार रविवार को ही गिरफ्तार कर लिए गए थे।

-दोनों को 14 दिन की जुडिसियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया था।

सियासी तूफान

-इस मर्डर को लेकर बिहार में राजनीतिक सामाजिक तूफान उठ खड़ा हुआ था। सोमवार को बीजेपी समेत कई संगठनों ने बंद रखा।

-विरोध के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि आरोपी कानून से नहीं बचेगा।

-लेकिन एलजेपी सुप्रीमो रामविलास पासवान ने घटना पर कहा, कि बिहार में प्रेसिडेंट रूल के लिए यही सही वक्त है।

Tags:    

Similar News