भीषण बारिश से देश बेहाल: इन राज्यों में होगी जमकर वर्षा, अलर्ट जारी

भारी बारिश का कहर पूरे देश में अब भी जारी है। हर जगह भीषण बारिश का कहर बना हुआ है। इसके साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र पूर्वोत्तर भारत के भागों में बना है और एक ट्रफ रेखा पूर्वी यूपी से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक सक्रिय हुई है।

Update: 2023-07-04 06:33 GMT

नई दिल्ली: भारी बारिश का कहर पूरे देश में अब भी जारी है। हर जगह भीषण बारिश का कहर बना हुआ है। इसके साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र पूर्वोत्तर भारत के भागों में बना है और एक ट्रफ रेखा पूर्वी यूपी से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक सक्रिय हुई है। इन सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव के चलते पूर्वी यूपी और इससे सटे पश्चिमी बिहार, उत्तरी झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

ये भी देखें:सरकार का नया फरमान! अब इस जरिए कर्मचारियों पर सरकार रखेगी नजर

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार और झारखंड के बाकी स्थानों पर हल्की बौछारे गिर सकती हैं। ओडिशा में मौसम का मिला-जुला असर रहेगा, दक्षिणी ओडिशा के जिले में हल्की से मध्यम जबकि उत्तरी ओडिशा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। पटना, गया, वाराणसी, मुजफ्फरपुर, डालटनगंज में मौसम एक बार फिर से लोगों को परेशान कर सकता है। इसी बीच कोलकाता में भी बारिश होने की संभावना है।

मध्य भारत के मौसम का हाल

मध्य भारत के भागों में बारिश में कमी आ गई है क्योंकि यहां पर बना सिस्टम पूर्वी भारत की तरफ चला गया है। लेकिन हवाओं में नमी अभी भी बरकरार है जिसके चलते छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और इससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश के भागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ये भी देखें:ट्रेन में रणबीर-आलिया: कर रहे थे ये काम, सामने आया वीडियो तो…

दक्षिण भारत के मौसम का हाल

दक्षिण भारत को अब उत्तर पूर्वी मानसून का इंतजार है। मगर जब तक दक्षिण पूर्वी मानसून वापस नहीं लौटता तब तक उत्तर पूर्वी मानसून का आगमन नहीं हो सकेगा। दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगा। पूर्वानुमान है कि चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कर्नाटक, केरल और उत्तरी तमिलनाडु में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो जगहों पर भीषण बारिश हो सकती है।

Tags:    

Similar News