MP-CG Oath Ceremony Live Update: मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी ली शपथ; पीएम मोदी रहे मौजूद

MP-CG Oath Ceremony Live Update: भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह साढ़े 11 बजे मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे, जबकि छत्तीसगढ़ के साइंस कॉलेज मैदान में विष्णु देव साय दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Newstrack :  Network
Update: 2023-12-13 05:30 GMT

MP-CG Oath Ceremony Live Update (सोशल मीडिया) 

MP-CG Oath Ceremony Live Update: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाई। बुधवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे में से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने पद की ले ली। इसके अलावा एमपी के दोनों डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी पद की शपथ ग्रहण की। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। 

10 मिनट....और मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम खत्म 

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह साढ़े 11.40 बजे मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उसके बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री को प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम 10 मिनट में ही खत्म हो गया। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित समारोह में हुए सारे अतिथि गण छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए। 

दो बजे लेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शपथ

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विष्णु देव साय दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ अरूण साव और विजय शर्मा डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। 

एमपी की नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम 


Live Updates
2023-12-13 06:22 GMT

भाजपा नेता राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भोपाल में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

2023-12-13 06:05 GMT

भाजपा नेता मोहन यादव ने भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

2023-12-13 05:59 GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गये हैं। कुछ ही देर में मोहन यावद सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं।

2023-12-13 05:55 GMT

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उनकी बहन कलावती यादव का कहना है, "मैंने हमेशा कहा है कि बीजेपी में पद मायने नहीं रखता, जिम्मेदारी मायने रखती है। उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हर कोई खुश है।

2023-12-13 05:47 GMT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच गए हैं।

2023-12-13 05:45 GMT

शपथ ग्रहण समारोह से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की है। दोनों के बीच कुछ बातें भी हुई हैं।



 


2023-12-13 05:43 GMT

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कार्यक्रम में भाग लेने भोपाल जा चुके हैं।

2023-12-13 05:39 GMT

छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लूंगा। मैंने यहां जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

2023-12-13 05:31 GMT

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के नए मुख्यमंत्रियों पर कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि यह उनका आंतरिक निर्णय है लेकिन जिस तरह से वे अपनी पसंद बना रहे हैं वह पूरी तरह से अप्रत्याशित है क्योंकि उन्हें लगता है कि विधायकों की पसंद की जरूरत नहीं है, लोगों की पसंद है जरूरत नहीं है, सिर्फ मोदी या अमित शाह की पसंद की जरूरत है। ये अमित शाह और मोदी की पसंद है। उन्होंने वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक करियर खत्म कर दिया। रमन सिंह को भी रिटायरमेंट पद पर भेज दिया गया है। बीजेपी उन स्थापित नेताओं को ख़त्म कर रही है और पहली बार के विधायकों को मुख्यमंत्री बना रही है।

2023-12-13 05:28 GMT

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मोहन यादव के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के के लिए भोपाल पहुंच ए गए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बहुत खुशी का क्षण है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में नई सरकार स्थापित हो रही है।

Tags:    

Similar News