MP- विधान सभा चुनाव 2018: बुधनी में शिवराज को घेरेंगे अरुण यादव,सरताज सिंह ने बदला पाला

Update:2018-11-09 15:03 IST

भोपाल: मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव में कांग्रेस सत्ताधारी दल भाजपा को कड़ी टक्कर देने की हर चाल चल रही है। कांग्रेसी , भाजपा के रूठों को मनाने और भाजपा के दिग्गजों को उनके घर में ही घेरने की नई रणनीति के साथ मध्यप्रदेश चुनाव में कोई गलती नहीं करने के मूड में है। मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के पहले भाजपा और कांग्रेस में एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने की होड़ मची है।जब 77 वर्षीय वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह टिकट नहीं मिलाा तो वे फूट-फूट कर रो पड़े और चंद ही मिनटों बाद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये।सरताज सिंह को कांग्रेस ने पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बना दिया। टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ता अलग अलग दलों का दामन थाम रहे हैं।

यह भी पढ़ें .....मध्य प्रदेश इलेक्शन : बीजेपी की दूसरी लिस्ट आई, देखें उम्मीदवारों के नाम

MP- विधान सभा चुनाव 2018: बुधनी में शिवराज को घेरेंगे अरुण यादव,सरताज सिंह ने बदला पाला

शिवराज को टक्कर देंगे अरुण यादव

कांग्रेस ने बुधनी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने बुधनी से अरुण यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह सीएम शिवराज को टक्कर देंगे। बता दें कि वह इसके पहले एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह इसके पहले केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस ने अपनी अंतिम सूची जारी कर दी। इस सूची में सात नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें ..... मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: दौरे के अंतिम दिन अमित शाह करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने शुक्रवार को सीहोर की बुधनी सीट से सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ नामांकन दाखिल किया। एमपी के डिप्टी सीएम रहे सुभाष यादव के बेटे हैं अरुण यादव। 14वीं लोकसभा में 2007-09 तक वे सांसद रहे।15वीं लोकसभा में भी वे 2009-2014 तक दोबारा चुने गए।2009-2011 तक वे केंद्रीय मंत्री भी रहे। 2014 लोकसभा चुनाव में वे बीजेपी के नंदकुमार चौहान से हार गए। 13 जनवरी 2014 से 1 मई 2018 तक एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

यह भी पढ़ें .....मध्य प्रदेश में लगे पोस्टर- मैं सामान्य वर्ग से हूं, वोट मांग शर्मिंदा न करें

सर्वे बता रहे भाजपा की बड़ी जीत

मध्यप्रदेश में एक ताजा सर्वे के अनुसार भाजपा की बड़ी जीत मिल सकती है।मध्य प्रदेश में बीजेपी का पलरा भारी नजर आ रहा है।

सर्वे के मुताबिक कुल 230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में बीजेपी को 41 फीसदी, कांग्रेस को 40 फीसदी और अन्य को 19 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं। सीटों की बात करें तो प्रदेश में बीजेपी 111-121 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार करती नजर आ रही है, वहीं, कांग्रेस को प्रदेश में 100-110 सीटें और अन्य को 6-12 सीटें मिलने की संभावना है।



वहीं मध्य प्रदेश में 15 से सत्ता की कुर्सी पर आसीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभी भी सूबे में मुख्यमंत्री के चेहरों की रेस में पहले पायदान पर बने हुए हैं।. लोकनीति सीएसडीएस सर्वे के मुताबिक 37 फीसदी जनता अभी भी शिवराज को ही अपने मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। वहीं, 24 फीसदी जनता की पसंद के साथ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी पार्टी के नेता और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से आगे निकल गए हैं।

मध्य प्रदेश में कुल सीटें : 230, एससी के लिए आरक्षित सीटें- 35, एसटी के लिए आरक्षित सीटें- 47 है।

यह भी पढ़ें .....एमपी इलेक्शन : वोटर्स को कोई नहीं कर पायेगा गुमराह, सात हजार जासूस रखेंगे नजर

MP का चुनाव कार्यक्रम

अधिसूचना जारी होगी-02.11.2018

नामांकन की आखिरी दिन- 09.11.2018

नामांकन की जांच- 12.11.2018

नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन- 14.11.2018

मतदान की तारीख- 28.11.2018

नतीजे आएंगे- 11.12.2018

Tags:    

Similar News