मोदी के लिए कोई खतरा नहीं हैं प्रियंका, वह वाराणसी सीट से जीत जाएंगे: नकवी

नकवी ने भाजपा के खिलाफ झूठ फैलाने के लिए राहुल गांधी की आलोचना भी की। भाजपा ने कहा, ‘‘कोई तो चुनाव मैदान में उतरेगा ही लेकिन प्रियंका, मोदी के लिए कोई चुनौती नहीं हैं।

Update: 2019-04-18 05:29 GMT

मुंबई: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यदि वाराणसी सीट से चुनाव लड़ी भी तो उनसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोई खतरा नहीं है।

नकवी ने भाजपा के खिलाफ झूठ फैलाने के लिए राहुल गांधी की आलोचना भी की। भाजपा ने कहा, ‘‘कोई तो चुनाव मैदान में उतरेगा ही लेकिन प्रियंका, मोदी के लिए कोई चुनौती नहीं हैं। यह तथा-कथित महागठबंधन अभी से बिखर रहा है....।’’

यह भी पढ़ें...अखिलेश यादव आज आजमगढ़ में नामांकन के बाद करेंगे जनसभा

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘अभी तक मुझे नहीं पता है कि वाराणसी से कितनी पार्टियां मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी, लेकिन परिणाम पर कोई असर नहीं होने वाला। मोदी ही यह सीट जीतेंगे।’’अटकलें लगायी जा रही हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी सीट से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें...यहां मां अंजनी ने किया था 360 तालाब में स्नान, तब लिए जन्म बजरंगबली हनुमान

भाषा

Tags:    

Similar News