बड़ी खबर: दाऊद इब्राहिम के भाई को पुलिस ने दबोचा, अब खुलेंगे राज

मुंबई में एजाज लकड़वाला पर 27 केस दर्ज हैं और अन्य राज्यों में उस पर कितने केस दर्ज हैं यह वे पता कर रहे हैं। एजाज लकड़वाला की बेटी को 28 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रही थी।

Update: 2020-01-09 10:03 GMT

नई दिल्ली: मुंबई में एक समय दाऊद इब्राहिम के करीबी रहे अंडरवर्ल्ड डॉन एजाज लकड़वाला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, तीन जनवरी को एजाज लकड़वाला ने फिरौती के लिए किसी को फोन कॉल किया था। उसी मामले में मुंबई पुलिस ने उसे पटना से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि उसे मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 'हमें जानकारी मिली थी की एजाज पटना में है, हमने बिहार पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया'। पुलिस ने कोर्ट से 21 जनवरी तक उसकी पुलिस कस्टडी मांगी है।

ये भी देखें : पिछले दिनों लखनऊ में उपद्रव में गिरफ्तार हुए ‘दस्तक वाले’ दीपक कबीर हुए रिहा

एजाज लकड़ावाला की बेटी ने हमें बहुत कुछ बताया : ज्वाइंट सीपी क्राइम

मुंबई पुलिस ज्वाइंट कमिश्नर (क्राइम) संतोष रस्तोगी ने बताया कि, 'उसकी बेटी हमारी हिरासत में थी। उसने हमें बहुत सी जानकारी दी। हमारे सूत्रों ने हमें उसके पटना आने के बारे में भी बताया। गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला को बिहार के जट्टनपुर पुलिस स्टेशन की सीमा में गिरफ्तार कर लिया गया।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का खासमखास

मनमुटाव के बाद दाऊद इब्राहिम से अलग हो चुका था लकड़वालाएजाज लकड़वाला एक समय अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का खासमखास माना जाता था, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया। इसके बाद लकड़वाला दाऊद इब्राहिम से अलग हो गया। दाऊद इब्राहिम से अलग होने के बाद वह छोटा राजन से जुड़ गया। मुंबई पुलिस ने बताया कि वह कई सालों से लापता था।

ये भी देखें : शुरू हुआ ट्वीट वॉर: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव दिखे ये दिग्गज नेता

एजाज लकड़वाला पर 27 केस दर्ज हैं

मुंबई पुलिस ने बताया कि, मुंबई में एजाज लकड़वाला पर 27 केस दर्ज हैं और अन्य राज्यों में उस पर कितने केस दर्ज हैं यह वे पता कर रहे हैं। एजाज लकड़वाला की बेटी को 28 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रही थी। क्राइम ब्रांच कई महीनों से इस मामले और अन्य मामलों की तफ्तीश कर रही थी।

Tags:    

Similar News