PM Modi Oath Ceremony : PM मोदी ने की नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी, इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

PM Modi Oath Ceremony : नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीय़ता की शपथ ग्रहण की। इसी के साथ पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर ली है। इससे पहले नेहरू ही देश में ऐसे नेता थे, जिन्होंने लगातार तीन बार पीएम पद की शपथ ली थी। अब नेहरू के साथ नरेंद्र मोदी भी शामिल हो गए हैं।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-06-09 14:53 GMT

PM Modi Oath Ceremony Live: एनडीए संसदीय दल के नेता और मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि रविवार (9 जून) को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम मोदी के शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई सांसदों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलवाई। इसमें राजनाथ सिंह से लेकर एचडी कुमारस्वामी जैसे मंत्री शामिल हैं। 

शपथग्रहण समारोह में ये मेहमान हुए शामिल

बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू सहित सात पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेता इस मेगा कार्यक्रम में भाग लिया। शेख हसीना और मोहम्मद मुइज्जू के अलावा, समारोह में भाग लेने वाले अन्य नेता श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ, नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल और भूटान के प्रधान मंत्री शेरिंग तोबगे शामिल रहे। 

Full View


Live Updates
2024-06-09 15:21 GMT

PM Modi Oath Ceremony Live: राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद के रूप में राव इंद्रजीत सिंह, जीतेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल और  जयंत चौधरी ने शपथ ली है। इसके अलावा राज्य मंत्री पद के रूप में जितिन प्रसाद, श्रीपद यशो नाइक, पंकज चौधरी कृष्णपाल गुर्जर, रामदास आठवले, रामनाथ ठाकुर और नित्यानंद राय को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलवाई है।

2024-06-09 15:08 GMT

PM Modi Oath Ceremony Live: भाजपा नेता गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, ज्योतिराधि सिंधिया, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरे रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, जी किशन रेड्डी, सी आर पाटिल, राव इंद्रजीत सिंह, मनसुख मांडविया, डॉ. जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल और एनडीए घटक दल से जदयू से लल्लन सिंह, लोक जनशाक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) से चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।



2024-06-09 14:40 GMT

PM Modi Oath Ceremony Live: भाजपा नेता जुएल ओराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा भाजपा नेता डॉ. वीरेंद्र कुमार, प्रहलाद जोशी और टीडीपी किंजरापु राम मोहन नायडू ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है।

2024-06-09 14:31 GMT

PM Modi Oath Ceremony Live: भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।



2024-06-09 14:24 GMT

PM Modi Oath Ceremony Live: जीतन राम मांझी ने पहली बार केंद्र में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। वह बिहार के गया लोकसभा सीटे से सांसद हैं।

2024-06-09 14:18 GMT

नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम पद की शपथ के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सांसदों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसमें मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गड़करी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, एचडी कुमारस्वामी और पीयूष गोयल शामिल रहे है।

2024-06-09 14:12 GMT

PM Modi Oath Ceremony Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा तथा बिहार के विकास में भी पूरा सहयोग मिलेगा। 


2024-06-09 14:00 GMT

PM Modi Oath Ceremony Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन में शपथ दी लाई। इसके साथ, पीएम मोदी ने पंडित जवाहर लाल नहेरू की बराबरी कर रही ली है। इससे पहले नहेरू ने देश के लगातार तीसरी बार पीएम बनने थे और अब उनके समक्ष नरेंद्र मोदी आ गए हैं।



 


2024-06-09 13:49 GMT

PM Modi Oath Ceremony Live:  प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार शपथ लेने के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में मोदी पीएम पद की शपथ लेने वाले हैं।



2024-06-09 13:45 GMT

PM Modi Oath Ceremony Live: नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

Tags:    

Similar News