हुआ करिश्मा: फूट-फूट कर रोई 3 साल की बच्ची, मौत के मुंह से बाहर आई माँ

बीते गुरूवार देर रात नवी मुंबई में एक ऐसी घटना हुई, जिससे ये साबित हो गया कि मां-बाप और बच्चे का दिल मुश्किल में फंसे होने पर अपने आप क्यों बिना कुछ समझे-बूझे घड़कने लगता है।

Update: 2020-06-21 09:19 GMT

मुंबई: बीते गुरूवार देर रात नवी मुंबई में एक ऐसी घटना हुई, जिससे ये साबित हो गया कि मां-बाप और बच्चे का दिल मुश्किल में फंसे होने पर अपने आप क्यों बिना कुछ समझे-बूझे घड़कने लगता है। जीं हां मुंबई में बीती रात एक 3 साल को छोटी नादान बच्ची ने अपनी मां कोे मरने से बचा लिया। जैसे ही उस बच्ची की मां मौत को गले लगाने जा रही थी, तभी नादान बच्ची ने रोकर अपनी मां को बचा लिया।

ये भी पढ़ें... मोदी को मिला मुख्यमंत्रियों का साथ, इस लड़ाई में सभी हुए एकजुट

बच्चे के रोने की आवाज आ रही

नवी मुंबई के एक घर के बंद दरवाजे से बच्ची की जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी चौकन्ने हो गए और उन्होंने पुलिस और फायर बिग्रेड के बारे में इसकी जानकारी दी। और समय रहते महिला को फंदे से नीचे उतारा गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार देर रात मुंबई पुलिस को एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि एक फ्लैट से बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें...चीन का गंदा खेल: दुनिया के कई देशों पर शासन, तंगी से जूझ रहे सभी

बच्ची इशारा करके रोने लगी

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्ची लिविंग रूम में रो रही थी। उन्होंने बच्ची को उठाया। इसके बाद बच्ची ने बेडरूम की तरफ इशारा किया और जोर-जोर से रोने लगी। बच्ची ने बेडरूम की तरफ इशारा किया तो पुलिसवालों को कुछ गड़बड़ लगी।

तब फिर पुलिसवालों ने बेडरूम के दरवाजे को धक्का दिया तो वह अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने बेडरूम के दरवाजे को तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें...भारत को तगड़ा झटका: अमेरिका लेने जा रहा ये फैसला, देश को होगा भारी नुकसान

फंदे से लटक रही महिला

जैसे ही दरवाजा टूटा वैसे ही पुलिस अधिकारियों ने देखा की पंखे से एक महिला लटकी थी। महिला का शरीर फांसी के फंदे से अलग किया गया तो उसकी सांसें चल रही थीं। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने जल्दी से महिला को अस्पताल पहुंचाया।

इसके बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला 3 साल की बच्ची के साथ इसी फ्लैट में रहती है और उसका पति शहर से बाहर नौकरी करता है। महिला की हालात अब पहले से स्थिर बताई जा रही है।

फिलहाल फ्लैट में रह रही महिला ने इस तरह का कदम क्यों उठाया, अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इस जांबाज बच्ची ने अपनी मां को बचा लिया।

ये भी पढ़ें...LAC से बड़ी खबर: सेना को मिले सारे अधिकार, चीन की टेंशन टाइट

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News