Nayab Singh Saini Oath Ceremony: इन विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद, सावित्री जिंदल के नाम की भी चर्चा तेज

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: कल यानी मंगलवार को विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को दल का नेता चुना गया।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-17 08:36 IST

Nayab Singh Saini Oath Ceremony (Pic: Social Media)

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद आज नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह है। इस समारोह में भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के अलावा राज्य मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कल खुद नायब सिंह सैनी ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया था।

इन विधायकों के साथ शपथ ले सकते हैं नायब सिंह सैनी

शपथ के साथ ही हरियाणा मंत्रीमंडल के कयास भी लगाए जा रहे हैं। नायब सिंह सैनी किसे अपनी कैबिनेट में रखेंगे इस बात की चर्चा तेज हो गई है। संभावित मंत्रिमंडल में अनिल विज, महिपाल ढांडा, मूलचंद शर्मा, विपुल गोयल, किशन लाल पंवार, अरविंद शर्मा, सुनील सांगवान, कृष्णा गहलावत, रणबीर गंगवा, आरती राव, कृष्ण मिड्ढा और राव नरबीर के नाम की चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि नायब सिंह सैनी इनके साथ शपथ ले सकते हैं।

सावित्री जिंदल भी बन सकती हैं मंत्री

इसके साथ ही चार अन्य नामों की भी चर्चा हो रही है। निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल भी मंत्रीमंडल का हिस्सा हो सकती हैं। बता दें कि सावित्री कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। मगर पार्टी ने उन्हें विधासभा चुनाव में टिकट नहीं दिया। वह निर्दलीय चुनाव लड़ीं और जीत गईं। वह हिसार विधानसभा से विधायक हैं। जीत के बाद भाजपा ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी और लक्ष्मण यादव के भी मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है।

कल चुना गया विधायक दल का नेता

कल यानी मंगलवार को विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को दल का नेता चुना गया। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन यादव केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए थे। बैठक में नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और विधायक कृष्ण वेदी ने रखा जिस पर सर्वसम्मति से सभी विधायकों ने अपनी सहमति जताई। कल हा नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा था। आज नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।  

Tags:    

Similar News