धोनी उतरेंगे राजनीति में: इस पार्टी ने दिया ऑफर, सियासत की पिच पर करेंगे बैटिंग

अभी धोनी को क्रिकेट से संन्यास लिए 24 घंटे भी नहीं बीते कि धोनी को नए ऑफर मिलने शुरू हो गए। और इनमें सबसे पहला ऑफर राजनीति की पिच बल्लेबाजी करने का मिला है। 

Update: 2020-08-16 11:16 GMT

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान और भारत के महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने कल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। जिसके बाद से आम प्रशंसक से लेकर बड़ी से बड़ी हस्ती भी धोनी को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उन्हें याद कर रही है और हर कोई उन्हे धन्यवाद बोल रहा है। साथ ही लोग उन्हें उनके भविष्य के लिए बेस्ट ऑफ लक भी बोल रहे हैं। लेकिन अभी धोनी को क्रिकेट से संन्यास लिए 24 घंटे भी नहीं बीते कि धोनी को नए ऑफर मिलने शुरू हो गए। और इनमें सबसे पहला ऑफर राजनीति की पिच बल्लेबाजी करने का मिला है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया धोनी को राजनीति में आने का न्योता

संन्यास के कुछ घंटों के बाद ही धोनी को राजनीति में उतरने का ऑफर मिला। और सबसे बड़ी बात की ये न्यौता किसी और पार्टी से नहीं बल्कि देश की सत्तरूढ़ पार्टी भाजपा से मिला है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी को राजनीति में आने का ऑफर दिया है। यही नहीं स्वामी ने तो धोनी को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में मैदान में उतरने तक का न्योता दे डाला। भाजपा राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी को लेकर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'एमएस धोनी ने क्रिकेट से संन्यास लिया है बाकी चीजों से नहीं। उनकी क्रिकेट के मैदान में बाधाओं से लड़ने और टीम के प्रेरक नेतृत्व वाली काबिलियत की सार्वजनिक जीवन में जरूरत है।

ये भी पढ़ें- भावुक हुए कोहली: धोनी को लेकर किया ये पोस्ट, कहा हमेशा याद रहेगा प्यार

Subramanyam Swami Offer Dhoni

उन्हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।' ज्ञात हो कि महेंद्र सिंह धोनी ने कल 15 अगस्त को ही अपने संन्यास की घोषणा कर दी। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात का एलान किया कि शाम 1929 यानि शाम 7 बज कर 29 मिटन से मुझे क्रिकेट से रिटायर समझा जाए। ऐसी अटकले लगाई जा रहीं थीं कि धोनी अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा करेंगे। लेकिन धोनी इस तरह अचानक संन्यास लेके इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

लोग कर रहे धोनी को याद, दे रहे बधाई

MS Dhoni

ये भी पढ़ें- भारतीय जवान की लाश: पाकिस्तान सीमा से था लापता, परिवार में मातम का माहौल

धोनी के संन्यास के एलान के बाद से लोग लगातार उनके क्रिकेट में किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, धोनी हमारे दिल-दिमाग से कभी संन्यास नहीं ले सकते हैं। वहीं, देश के गृह मंत्री अमित शाह ने धोनी के संन्यास पर कहा, विश्व क्रिकेट को हेलीकॉप्टर शॉट्स की बहुत याद आएगी।

Amit Shah-Kapil Sibbal

ये भी पढ़ें- बच्ची बनी मिसाल: तिरंदाजी में बनाया ऐसा अद्भुत रिकॉर्ड, बड़े-बड़े खिलाड़ी भी फेल

बता दें कि, 39 साल के धोनी टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हैं। वो सितंबर में होने वाले आईपीएल में भी चेन्नई टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। फिलहाल टीम चेन्नई में अभ्यास कर रही है जहां से जल्द ही टीम यूएई के लिए रवाना हो जाएगी। गौरतलब है कि इस साल कोरोना संकट के चलते आईपीएल का आयोजन यूएई में हो रहा है।

Tags:    

Similar News