Droupadi Murmu: कैसी होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दिनचर्या, शपथ लेने के बाद क्या करेंगी पहला काम

New President Droupadi Murmu: देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूदा संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में शपथ लेने वाली अंतिम राष्ट्रपति बन गई है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2022-07-25 05:40 GMT

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (photo: social media ) 

Click the Play button to listen to article

New President Droupadi Murmu: देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू (New President Droupadi Murmu) ने शपथ ले ली है। उन्हें संसद के सेंट्रल हॉल में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमण ने शपथ दिलाई। इसके बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। शपथग्रहण के बाद नई राष्ट्रपति देश को संबोधित करेंगी। संसद के केंद्रीय कक्ष में समारोह के समापन के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें इंटर – सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निर्वतमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा।

शपथग्रहण समारोह में शामिल होने वाले मेहमान

नए राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, दोनों सदनों के सदस्य, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी शामिल हुए।

New President Droupadi Murmu (photo: social media )

गृह राज्य ओडिशा से आए खास मेहमान

नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथग्रहण समारोह में उनके गृह राज्य ओडिशा से खास 64 मेहमान आए हैं। शपथग्रहण कार्यक्रम के बाद इन खास मेहमानों के लिए राष्ट्रपति भवन में लंच का आयोजन किया गया है। उसके बाद सभी को पूरा भवन घुमाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ओडिसा के मयूरभंज जिले से 64 लोग इस समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। खास मेहमानों में द्रौपदी मुर्मू के पारिवारिक सदस्यों के अलावा उनकी खास दोस्त धानकी मुर्मू है।

धानकी और द्रौपदी मुर्मू कॉलेज के दिनों से एक – दूसरे को जानते हैं। इनके अलावा द्रौपदी के मौजूदा निवास स्थान रायरंगपुर के बीजेपी कार्यकर्ता विकास महतो और जिले के विधायक और अन्य भाजपा कार्यकर्ता हैं। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की कद्दावर ट्रायबल बीजेपी लीडर रही हैं। बताया जाता है कि जब 2015 में वह पहली बार झारखंड की राज्यपाल बनी थीं, तब भी उनके गृह जिले से तीन हजार के करीब लोग बतौर मेहमान के तौर पर रांची आए थे।


संसद भवन में शपथ लेने वाली आखिरी राष्ट्रपति बनीं मुर्मू

देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनकर इतिहास रचने वाली द्रौपदी मुर्मू के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह मौजूदा संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में शपथ लेने वाली अंतिम राष्ट्रपति बन गई है। क्योंकि इसके बाद संसद का कामकाज अगले शीत सत्र से नए संसद भवन में शुरू होगा और भविष्य में वहीं पर राष्ट्रपति शपथ लिया करेंगे। मुर्मू इससे पहले आदिवासी बहुल झारखंड राज्य की पहली आदिवासी राज्यपाल बनकर भी इतिहास रच चुकी हैं।

Tags:    

Similar News