सरकार का बड़ा फैसला: 2 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, जानिए पूरा मामला

केंद्र सरकार जल्द ही नई योजना लाने वाली है, जिससे करीब 2 लाख लोगों को रोजगार मिल सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी है।

Update: 2023-06-09 06:26 GMT
सरकार का बड़ा फैसला: 2 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली: केंद्र सरकार जल्द ही नई योजना लाने वाली है, जिससे करीब 2 लाख लोगों को रोजगार मिल सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि, सरकार का मुख्य मिशन रोजगार क्षमताओं का सृजन है। राजमार्गों के साथ-साथ बुनियादी ढांचा क्षेत्र में रोजगार पैदा करने की व्यापक क्षमता है। ऐसे में पूर्वोत्तर राज्यों में राजमार्गों के साथ बांस के पेड़ लगाकर 2 लाख तक अवसरों का सृजन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: युवक के साथ किया गैंगरेप, खतरे में पड़ गई जान

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया कि, वर्तमान में भारत चीन से 4 हजार करोड़ रुपये की धूपबत्ती की लकड़ी का आयात कर रहा है। हाल ही में सरकार ने इस पर आयात शुल्क को बढ़ा दिया है। जिसके बाद आयात शुल्क 30 फीसदी तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश और अन्य क्षेत्रों में इस तरह के बांस उपलब्ध हैं। मैंने आयतकों से कहा है कि वो इसकी खेती करें। बांस की खेती राष्ट्रीय राजमार्गों के पास भी हो सकती है। इससे करीब 2 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन किया जा सकता है।

गडकरी ने कहा कि, राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास फुटवियर क्लस्टर बनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि फुटवियर रोजगार और निर्यात की भारी संभावना के साथ ये अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत कड़ी है। इसे प्रमुख शहरों से दूर स्थापित करने की जरुरत है। हम कुछ समूह को राष्ट्रीय राजमार्गों के पास बना सकते हैं। इसके लिए दिल्ली-मुंबई राजमार्ग एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

यह भी पढ़ें: अमित शाह का इशारा! तो क्या मिलेगा इन कार्ड से छुटकारा

Tags:    

Similar News